धनबाद। जिला एनएसयूआई का डेलीगेशन बुधवार को जिला अध्यक्ष कुमार अभिरव के लीडरशीप में ने बुधवार को लॉ कॉलेज,धनबाद के प्रिंपिपल कमल किशोर से मिला। कुमार अभिरव ने प्रिंसिपल से समेस्टर -3 के स्टूडेंट्स के एडमिशन फी से सबंधित समस्या पर बातचीत की।

एनएसयूआई की ओर से प्रिंसिपल को स्टूडेंट्स की सम्स्याओं से अवगत कराया गया। इस दौरान प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स को राहत देते हुए कहा कि फिलहाल एक हजार रुपया देकर सभी अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। ताकि कॉलेज प्रशासन बार काउंसिलिंग ऑफ इंडिया को स्टूडेंट्स की लिस्ट भेज सके। मौके पर बीबीएमकेयू के प्रसिडेंट राजीव पांडेय, सत्यम कुमार, अश्वनी श्रीवास्तव एवम अन्य उपस्थित थे।