धनबाद। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की 22वीं प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन दिनांक 30-31 मार्च, 2024 को राजधानी रांची में आयोजित होने जा रही है। कार्यक्रम में युवा रत्न सम्मान भी देने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें:Elvish Yadav ने जेल से बाहर आते ही किया पोस्ट, लिखा- 'जिंदगी का सबसे खराब दौर',समय दिखाई नहीं देता पर…
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की 22वीं प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन प्रांत के सभी शाखाओं से विभिन्न विशेषज्ञता के आधार पर समाज के विशेषज्ञों का नाम भेजने को कहा गया था। प्रांत के शाखाओं ने अपने-अपने छेत्र से अलग-अलग वर्गों के लिए उम्मीदवारों के नाम प्रेषित किए। उम्मीदवारों का चयन करने एक समिति बनाई गई। कमेटी के चेयरमैन झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ है। इनके नेतृत्व में जिन महानुभावों का चयन हुआ उसमे झरिया शाखा के उपाध्यक्ष मनीष शर्मा और पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल का नाम शामिल है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में धूमधाम से मनी धन्वंतरि जयंती, MLA समेत डॉक्टरों ने की पूजा-अर्चना
- धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मेगा रेड, 4 दुकानों से 205 KG लड्डू जब्त, किया नष्ट
- धनबाद में JMM नेता पर गंभीर आरोप, दो पुलिस जवानों को पीटा; 50 हजार और चेन लूटी
- Jharkhand: निशा भगत की मौत पर शोक, पिता ने लगाया सोशल मीडिया पर चरित्र हनन का आरोप
मनीष शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 23 वर्षो से सक्रिय योगदान देने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए चयन किया गया। वहीं विनोद अग्रवाल को रक्त दान के छेत्र में अतुल्य कार्य करने के लिए चयन किया गया इन्होंने अब तक 103 यूनिट रक्त अब तक दान कर चुके है।रांची के अग्रसेन भवन में 30 मार्च की संध्या इन्हें युवा रत्न पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के अध्यक्ष विशाल पलसानिया द्वारा दी गई।