धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के गोविंदपुर पुलिस स्टेशन एरिया में जमीन बिजनमसैन कृष्णा मंडल को क्रिमिनलों ने गोली मार दी है। हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है।उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। बेेहतर इलाज के लिए कृष्णा को मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर भेज दिया गया है।
और भी पढ़ें
- Dhanbad: कतरास में लिलौरी स्थान के पुजारी की हत्या, घर में मिला शव
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: लिंग जांच व अवैध गर्भपात का आरोप, युवती की मौत, 2 डायग्नोस्टिक सेंटर सील

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अमर कुमार पांडेय व गोविंदपुर थानेदार जीतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर जांच छानबीन की। पुलिस अफसरों ने हॉस्पिटल पहुंच जख्मी का हाल जाना। बताया जाता है कि गोविंदपुर के बड़ा नवातार निवासी कृष्णा मंडल पर आमाघाटा बिजली ऑफिस से थोड़ी दूर पर अपनी हार्डवेयर दुकान पर बैठे थे। साथ में दुकान का एक स्टाफ भी था। बाइक से आये दो क्रिमिनलों कृष्णा को निशाना बना गोली मार दी।
फायरिंग की आवाज सुनकर लोकल लोगों की भीड़ जुट गई। फैमिली के लोग भी पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें जेपी हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कृष्णा मंडल अन्य कारोबार के साथ जमीन के धंधे से भी जुड़े हुए है। कृष्णा मंडल एक बिल्डर का काम भी देखता है।