Advertisement

धनबाद। झारखंड के एक्स एमएलए जमशेदपुर (पूर्व) के एमएलए सरयू राय बुधवार को झरिया के एक्स एमएलए संजीव सिंह से SNMMCH में मुलाकात की। श्री राय ने संजीव सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand : चार IAS अफसरों का ट्रांसफर, अमिताभ कौशल के जिम्मे खाद्य आपूर्ति व रेवन्यू डिपार्टमेंट 

सरयू राय ने कहा कि श्री सिंह को बेहतर व बड़े सेंटर में इलाज कराने की जरूरत है। उनकी मानसिक स्थिति व शरीर का बांया हिस्सा देखने से साफ पता चल रहा है कि उनकी स्थिति गंभीर है। यहां इलाज संभव नहीं है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाहर भेजने की जरूरत है। स्टेट गवर्नमेंट एक्स एमएलए को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर में भेजे।

 संजीव सिंह का हुआ इको, रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल बोर्ड की देखरेख में होगा इलाज

धनबाद। चेस्ट में पेन की शिकायत के बाद एसएनएमएमसीएच के सीसीयू में एडमिट झरिया के एक्स एमएलए संजीव सिंह की बुधवार को इको जांच की गयी। उनके ब्लड टेस्ट के लिए सैंपल भी लिया गया है। इस दौरान मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ यूके ओझा मौजूद थे। जांच रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। डॉ ओझा के अनुसार संजीव सिंह की स्थिति फिलहाल पहले से बेहतर है। सभी जांच की रिपोर्ट आने के बाद गठित मेडिकल बोर्ड की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया जायेगा। संजीव सिंह के इलाज के लिए गठित मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉक्टरों के समक्ष गुरुवार को अबतक करायी गयी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी।

एक्स् डिप्टी मेयर नीरज सिंह मर्डर केस में जेल में बंद झरिया के एक्स एमएलए संजीव सिंह को हर्ट से संबंधित बीमारी होने की संभावना नहीं है। संजीव की  ईसीजी व इको रिपोर्ट नॉर्मल मिली है। ऐसे में हर्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने एक्स एमएलए को हर्ट डिजीज बीमारी होने की संभावना से इंकार किया है। संजीव सिंह की तबीयत सोमवार को खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें जेल से एसएनएमएमसीएच में एडमिट कराया था। डॉक्टरों के अनुसार उनका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 90 परसेंट पहुंच गया था। हालांकि, दवा देने के कुछ देर के बाद स्थिति सामान्य हुई।