धनबाद। भारतीय मजदूर संघ व अखिल भारतीय खादान मजदूर संघ संघ के संबद्ध धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ ने 28 जनवरी 2025 से बीसीसीएल हेडक्वार्टर कोयला भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना का एलान किया है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: 11 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, जामताड़ा पुलिस ने छह साइबर ठगों को किया अरेस्ट
BCCL में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को लेकर को लेकर डीपी लेवल पर 25 जनवरी को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई। जिसमें मैनेजमेंट की ओर से सकारात्मक विचार न आने पर संघ पदाधिकारियों द्वारा बैठक का बहिष्कार किया गया। वार्ता में मुख्य रुप से SAP की खामियों को दूर करते हुए 13 दिनों का बकाया राशि का भुगतान करने, लंबित उम्र विवाद, नियोजन, पदोन्नति, मैनपावर बजट, आवासों की मरम्मती, CPRMS-NE कैशलेश हेल्थकार्ड, क्षेत्र एवं शाखा स्तर पर सलाहकार समिति, कल्याण समिति एवं सुरक्षा समिति की बैठक नियमित करने की मांग की गयी।
वार्ता में बीसीसीएल मैनेजमेंट से हाउस रेंट अलाउंस में विसंगतियों को दूर करने, सेवानिवृत्ति के दिन ही पावना भुगतान करने, मृत कर्मचारियों के आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नियोजन देने, रेफरल केस में शव वाहन का खर्च भुगतान करने, जमीन के बदले नियोजन देने, केंद्रीय चिकित्सालय धनबाद में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं के साथ-साथ आवश्यक उपकरण एमआरआई मशीन उपलब्ध कराने, ठेका वाहन चालकों को सामाजिक सुरक्षा के साथ एचपीसी का भुगतान करने, वेतन पर्ची में एसएलपी या पदोन्नति की तिथि दर्शाने, लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के कार्य में लगाए गए कर्मियों को समय से अधिक कार्य लिया उन्हें रविवार सहित ओवर टाइम की राशि का भुगतान करने सहित अन्य मांग की गयी।
वार्ता में संगठन की ओर से अयोध्या मिश्रा उपाध्यक्ष अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ सह आई आर इंचार्ज बीसीसीएल, माधव सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा प्रदेश सह कोल प्रभारी BCCL ECL & CMPF, सुशील कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा प्रदेश, ओम कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा प्रदेश वही धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष मुरारी ताती, महामंत्री उमेश कुमार सिंह सहित मोहनलाल महतो, मंतोष तिवारी, भौमिक महतो, एसके मिश्रा, नवनीत कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, लोकेश कुमार सिंह, राज लाल यादव, लालमोहन दास, दिलीप कुमार चंद्रवंशी, प्रशांत नियोगी, राघवेंद्र नारायण पांडे, कृष्ण कुमार सिंह, शिव शंकर पांडे के साथ-साथ समस्त क्षेत्रीय सचिव नंदू राम दुसाध, उत्तम कुमार पांडेय, सुशील कुमार सिंह, शिव शंकर गुप्ता, कुंदन कुमार चौहान, तारकेश्वर सिंह, काली पद महतो, इस्माइल मालिक, सुभाष चंद्र तिवारी, चंदन कुमार, रंजीत कुमार महतो, महेश कुमार तांती, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।
बीसीसीएल की ओर से डीपी मुरली कृष्ण रमैया, विभागाध्यक्ष कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध सुरेन्द्र भुषण, सत्यप्रिय राय, महाप्रबंधक एन.ई.ई. सहित विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक उपस्थित थे।