धनबाद। जैप तीन गोविंदपुर के कमांडेंट आईपीएस अफसर आलोक प्रियदर्शी पर जानलेवा हमला हुआ है। गोविंदपुर जैप तीन कैंपस में ही जैप के जवान रविशंकर ने भुजाली से आलोक प्रियदर्शी पर हमला किया। इस हमले में आलोक प्रियदर्शी बाल-बाल बच गये।
हालांकि आइपीएस अफसर के  बचाव में आये उनके बॉडीगार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गये।अन्य जवानों ने कमांडेंट के जख्मी बॉडीगार्ड को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। कमांडेंट पर हमला के आरोपी जवान को पकड़कर गोविंदपुर पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया।
यह भी पढ़ें:धनबाद:  रोड पर साइकिल चलाने वालों का उमड़ा जनसैलाब
 
यह है मामला
कमांडेंट आलोक प्रियदर्शी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जब वह मॉर्निंग वॉक करके अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ऑडियंस गैलरी से निकलकर जवान रवि शंकर ने उन पर भुजाली से हमला कर दिया।यह जवान पहले भी विवादों में रहा है। साल 2012 में खराब व्यवहार के कारण इस जवान को सस्पेंड कर दिया गया था।