//= $content; ?>
- समस्याओं के निष्पादन हेतु अफसरों को दिये निर्देश
धनबाद। धनबाद समाहरणालय स्थित डीसी के चेंबर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी संदीप सिंह ने जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना।
जनता दरबार में मुख्यतः शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी, ऑनलाइन रसीद, आवास, रुके पेंशन, निलंबन से मुक्ति, रोजगार, स्वास्थ्य, लाइसेंसी हथियार, बकाये वेतन, जमीन बंदोबस्ती, जिला परिषद से दुकान की मांग, बिजली की समस्याओं से संबंधित आवेदन आये।
इस दौरान डीसी ने आवेदनों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के निर्देश दिये। डीसी ने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान होगा। इसके लिए अधाकिरियों को निर्देश दिया गया है।