Advertisement
  • धनबाद पुलिस मुस्तैद
  • एसएसपी की लोगों से अपील 

धनबाद। धनबाद में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार उल्लास पूर्वक पूरे अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। बकरीद को लेकर धनबाद पुलिस मुस्तैद है। जगह-जगह दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है। पुलिस कप्तान प्रभात कुमार, सिटी एसपी व रुरल एसपी खुद सुरक्षा-व्यवस्था की मोनेटरिंग कर रहे हैं। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad : पाथरडीह में इलिगल आर्म्स के साथ तीन क्रिमिनल अरेस्ट

सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने भी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी महोदय ने न्यू स्टेशन, नया बाजार, वासेपुर व भूली समेत अन्य इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को मुबारकबाद भी दी। एसपी ने नगर वासियों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मानने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ साथ यातायात नियमों के तहत सावधानी के साथ वाहन चलाने को कहा। 

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी के साथ सीओ धनबाद शशि कान्त सिंकर, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार व भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार समेत पुलिस के अन्य जवान मौजूद थे।

पुलिस की तरफ से धनबाद वासियों को जारी संदेश में कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना अथवा उसका प्रयास, अफवाह या असामाजिक गतिविधि से संबंधित कोई भी सूचना तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रुम के मोबाइल नंबर 9262998499 / 0326- 2311217 अथवा डायल 112 पर संपर्क कर सूचना साझा कर सकते हैं. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।
बकरीद को लेकर धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कोई भी व्यक्ति जो नियम कानून तोड़ेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।बकरीद के मौक़े पर पहली बार धनबाद पुलिस ने मॉक ड्रिल कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कोई भी व्यक्ति जो नियम कानून तोड़ेगा और अशांति फैलायेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
मॉक ड्रिक के दौरान आपात स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग के साथ साथ लाठीचार्ज, फायरिंग और आंसू गैस के गोले भी दागे गये।एसएसपी प्रभात कुमार ने मॉक ड्रिल की अगुवाई की। उन्होंनेने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनायें।कोई भी व्यक्ति द्वारा कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।