Advertisement

धनबाद। नेटवर्किंग बिजनस में कमाई का 12 करोड़ रुपया मांगने पर धनबाद के कालूबथान के स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार की वाइफ सुनीता देवी का किडनैपण कर लिया गया। महिला के भाई महेश ने बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन में लिखित कंपलेन की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ADVERTISEMENT

यह है मामला
स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार की बेटी कृतिका का कहना है कि उसके पापा का बरवाअड्डा बाईपास रोड में कुर्मीडीह के समीप संचालित मा तारा होटल के मालिक आनंद महतो से परिचय हुआ था। धनबाद के मटकुरिया के एक लड़के ने होटल संचालक राजगंज पुलिस स्टेशन एरिया के कारीटाड़ निवासी आनंद महतो से पिता का परिचय कराया था। आनंद एक नेटवर्किंग कंपनी से जुड़ा है। आनंद ने उसके पापा को कहा कि नेटवर्किंग से लोगों को जोड़कर आनलाइन बिजनेस करने पर करोड़ों की कमाई होती है। आनंद ने पापा को बताया कि इसमें मेंबर बनने के लिए 10 हजार रुपये ऑनलाइन पेमेंट करना पड़ता है। पापा इससे जुड़ जुड़े और बाद में नेटवर्किंग में सैकड़ों लोगों को भी जोड़ दिया।

बेटी का कहना है कि इस तरह पापा ने नेटवर्किंग कंपनी में लगभग 12 करोड़ रुपये का बिजनस कर लिया। पापा लगातार आनंद से पैसा माग रहे थे। आनंद महतो ने 19 जून को उन्हें पैसे लेने के लिए मा तारा होटल बुलाया। आनंद महतो ने पापा को कहा था कि आपकी सरकारी नौकरी है। रुपये का चेक आपकी वाइफ के नाम से देंगे। वाइफ को साथ में लेकर आइयेगा। वहां पापा और मां साथ पहुंचे। पापा होटल पहुंचे तो आनंद ने कहा कि पैसा लेने के लिए राजगंज चलना पड़ेगा। तब दोनों राजगंज पहुंचे। वहां आनंद ने मां को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। पापा से कहा कि आप यहीं रुकिए, तुरंत चेक देकर आपकी वाइफ को पहुंचा देता हूं। पापा राजगंज में इंतजार में खड़े रहे, लेकिन मम्मी घर नहीं लौटी। 
बरवाअड्डा थाना प्रभारी गंगासागर ओझा ने बताया कि महेश ने सुनीता देवी के लापता होने का आवेदन दिया। छानबीन कर उसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है। अभी कई जानकारी सामने आ रही है। सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। नेटवर्किंग कारोबार का मामला सामने आया है।