•  74 लाख रुपये घोटाले का था आरोप

धनबाद। सीबीआइ ने सीएमपीएफ के एक्स कमिश्नर अनिमेष भारती को क्लीन चिट दे दी है। पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण अनिमेष भारती के विरुद्ध अभियोजन चलाने की स्वीकृति भी नहीं मिली। लिहाजा सीबीआइ ने अनिमेष के मामले मे क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:धनबाद: DAV नेशनल जोनल स्पोटर्स मीट पांच नवंबर से, 74 DAV स्कूलों के तीन हजार स्टूडेंट्स दिखायेंगे दमखम 
सीएमपीएफ के 26 रीजनल ऑफिस में कंप्यूटर लगाने की आड़ में सीएमपीएफ में 74 लाख 13 हजार 12 रुपये का घोटाला करने के मामले में सीबीआइ एसीबी ने पांच जनवरी 2022 को सीएमपीएफ कमिश्नर समेत चार के खिलाफ चार्जशीट किया था।
धनबाद सीबीआई की एंटी करप्शन विंग ने सीएमपीएफ के कमीश्नर उमेश प्रसाद कमल, गौतम दास गुप्ता एवं ओमनी इन्फो वर्ड के डायरेक्टर संजय झा, ओमनी इन्फोवर्ड प्रा लि कंपनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पांच जनवरी 22 को चार्जशीट दाखिल किया गया था।