Advertisement

धनबाद। बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन एरिया की पुलिस ने बाइक चौर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की 11 बाइक जब्त कर गैंग से जुड़े तीन चोरों को अरेस्ट किया है।  एसपी रिष्मा रमेशन ने बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन में प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:धनबाद: कुजामा में आरजेडी की महिला लीडर के घर पर बमबाजी व फायरिंग

एसपी ने बताया कि पिछले दो महीने के दौरान धनबाद में लगातार बाइक चोरी की घटना में बढ़ौतरी हुई है। बाइक चोरी की रोकथाम को लेकर एक टीम का गठन किया गया था। इन टीम द्वारा रेड के दौरान बाइक चौर गैंग के धनसार निवासी अभिषेक शर्मा, बैंक मोड़ निवासी शनि बालमिकी और झरिया का रहने वाला दिग्गविजय प्रताप सिंह को पकड़ा गया। 
एसपी ने बताया कि पकड़े गये इन तीनों क्रिमिनों से पूछताछ के बाद चोरी की 11 बाइक बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि अभिषेक शर्मा और शनि बाल्मिकी का पहले से भी क्राइम हिस्ट्री रहा है। उन्होंने बताया कि बैंक मोड और झरिया पुलिस स्टेशन से भी बाइक चोरी की गई थी। उसकी भी पहचान कर ली गई है। बाकी अन्य बाइक की पहचान के लिए जांच चल रही है।