धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में NH- 19 जीटी रोड पर गोविंदपुर कौवाबांध के समीप शनिवार को रोड एक्सीडेंट में एकक युवक की मौत हो गयी। इस दुर्धटना में दो महिला जख्मी हो गयी। जीटी रोड पर अवैध कट पार करने के दौरान कंटेनर के नीचे बाइक चला आया। घटनास्थल पर ही बाइक चला रहे युवक की मौत हो गयी। जबकि बाइक पर सवार दो महिलाएं गंभीर रुप से जख्मी हो गयी।
एक्सीडेंट में बाइक चला रहे लक्ष्मण साव (46 वर्ष), उसकी मां पार्वती देवी तथा बहन चिंता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। आनन-फानन में लोकल लोगों की मदद से तीनों को एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टर लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। जबकि पार्वती व चिंता दोनों इलाजरत हैं। बाइक सवार तीनों कपुरिया ओपी एरियाके बांसकपुरिया का रहने वाले हैं। घटना के बाद ड्राइवर कंटेनर को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।
रामप्रसाद साव की लिखित कंपलेनके आधार पर गोविंदपुर पुलिस ने कंटेनर ड्रााइवर के खिलाफ एफआइ्आर दर्ज की है। कंपलेन में कहा है कि मेरा छोटा भाई अपनी मां व बहन के बाइक से गोविंदपुर जा इलाज कराने ले जा रहे थे। निर्मला हॉस्पिटल के पास कट पार करने के क्रम में कंटेनर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में भाई की मौत हो गयी है। मां व बहन का इलाज चल रहा है।
अवैध कट का उपयोग बनी आफत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार कोलकाता लेन से दिल्ली लेन जाने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान कंटेनर की चपेट में आ गया। लोग बताते हैं कि बाइक चाालक अगर NH- 19 के अवैध कट का उपयोग नहीं करता, तो यह घटना नहीं होती। जीटी रोड हो या अन्य प्रमुख सड़क,अवैध कट एक बड़ी समस्या बन गयी है।लोग थोड़ी सी जल्दी बाजी में अवैध कट पार करते हैं, ऐसे में उनकी जान चली जाती है।