- हॉस्पिटल में एडमिट
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के जोगता पुलिस स्टेशन एरिया स्थित 11 नंबर में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है। बड़ी घटना लगभग 200 मीटर के दायरे में गोफ हो गया, जिसमें हनुमान जी का मंदिर सहित एक ही फैमिली के तीन लोग जमींदोज हो गये। हलांकि लोकल ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए गोफ में समाये तीन लोगों को अपनी जान पर खेलकर बचाने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: देव प्रभा आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट में होलपेक की चपेट में आने से दो की मौत, अक्रोशित लोगों ने किया तोड़फोड़
गोफ से बाहर निकाले गये घायलों को आनन फानन में लोकल लोगों ने निचितपुर नर्सिंग होम पहुंचाया। वहां डॉक्टर्स ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुऐ धनबाद रेफर कर दिया है।तीनों की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। वहीं, गोफ की घटना के बाद लोग दहशत में हैं। बताया जाता है कि सोमवार की रात्रि जोगता 11 नंबर बस्ती के लोग अपने-अपने घरों में सोये हुऐ थे। लगभग 2:15 की मध्य रात्रि को एक जोरदार आवाज के साथ गोफ हो गया। गोफ होने से पैदा हुई जोरदार आवाज सुनकर आस-पास के सभी लोगों की नींद खुल गयी। सभी अपनी जान बचानेके लिए अपने-अपने घरो से बाहर निकल पड़े।
लोगों को पता चला कि गोफ के कारण श्याम भुईयां उसके दो पुत्र उसमें समा गये हैं।इसके बाद चीख पुकार की आवाज सुनकर लोग साहस का परिचय देते हुए वहां पहुंचे। रस्सी के सहारे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इस घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इस घटना में कारू भुईयां, रामबहादुर भुईयां, घनपत भुईयां, रामप्रवेश भुईयांआदि का निजी आवास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इलाके मेंअफरा तफरी माहौल ब
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा