धनबाद। आरपीएफ ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम लाखों रुपये ठगी करने वाले जालसाज सुजीत रवानी को पकड़ा है। खुद को रेल अफसर बता बसरिया निवासी सुजीत ने हजारीबाग रोड के रहनेवाले युवक रंजन कुमार यादव से लगभग चार लाख रुपये ठगे हैं।
सुजीत ने खुद को अफसर बता रंजन को रेलवे में ग्रुप सी की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है। संदेह होने पर रंजन ने जालसाज को डीआरएम ऑफिस चलने का दवाब बनाया। डीआरएम ऑफिस पहुंचे जालसाज को आरपीएफ ने दबोच लिया।