Advertisement

धनबाद। धनबाद म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन डीएमसी) ऑफिस में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ है। आरोप है कि वार्ड नंबर 26 के एक्स वार्ड काउंसलर निर्मल कुमार मुखर्जी पर बीजेपी लीडर संजय झा सहित अन्य ने मिलकर हमला बोल दिया। घटना समय निर्मल मुखर्जी अकेले थे, जबकि दूसरे पक्ष से तीन लोग थे। कुछ देर के लिए डीएमसी ऑफिस में अफरातफरी मच गयी। लेकिन डीएमसीकर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: IPS एमएस भाटिया सेंट्रल डेपुटेशन से लौटे झारखंड, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

निर्मल मुखर्जी ने बीजेपी लीडर संजय झा सहित अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है। निर्मल मुखर्जी के लिखिति कंपलेन पर धनबाद पुलिस स्टेशन में संजय झा सहित अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है। वहीं संजय झा ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। निर्मल कुमार मुखर्जी ने धनबाद पुलिस स्टेशन में दिये गये लिखिति आवेदन देकर कहा है कि 31 जनवरी को धनबाद नगर निगम में जन समस्या को लेकर संबंधित पदाधिकारी से मुलाकात करने गये थे। लगभग 12:30 बजे संजय झा, सुजीत दास, संजय सिंह ने मिलकर मुझ पर जानलेवा हमला किया। हमले में उनकी आंख के ऊपरी हिस्से में चोट आयी, एवं खून बहने लगा।हमलावरों ने झोले में रखे दस्तावेज फाड़ दिये। आरोप है कि आर्म्स लहराते हुए जान मारने की धमकी दी गयी।
 पुलिस से सुरक्षा की गुहार
निर्मल मुखर्जी ने कहा है कि संजय झा ने किसी जमीन संबंधी विवाद को लेकर मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे। मेरे चेहरे पर खून बह रहा था।उन्होंने पुलिस को दिये आवेदन में परिवार के जान माल की रक्षा एवं सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मैं निवर्तमान तीसरी बार का पार्षद हूं। उन्होंने धनबाद नगर निगम ऑफिस के सीसीटीवी की गहराई से जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस को दिये आवेदन में उपरोक्त तीनों लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

दरअसल, मामला चिरागोड़ा विवाह भवन के पीछे मौजूद निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड से जुड़ा बताया जाता है। डीएमसी के असिस्टेंट कमिश्नर ने जमीन पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। मारपीट की घटना उसी से जुड़ी बतायी जा रही है। संजय झा ने निर्मल मुखर्जी पर जमीन के मालिक सुजीत कुमार को परेशान करने का आरोप लगाया है। जबकि निर्मल मुखर्जी ने कहा है कि यह आरोप पूरी तरह से गलत है। संजय झा ने भी पुलिस में लिखित कंपलेन किया है।

जमीन पर अतिक्रमण को ले डीएमसी रेस
मारपीट का मामला अब मामला पुलिस के पास है। जांच चल रही है। वहीं डीएमसी ने धनबाद के सीओ को पत्र लिखकर कहा है कि डीएमसपी वार्ड संख्या 26 के चिरागोड़ा विवाह भवन के पास ट्रेंचिंग ग्राउंड की भूमि निगम द्वारा अधिग्रहित की गयी है। इस भूमि के दाखिल खारिज के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता, धनबाद के समक्ष म्यूटेशन अपील दायर की गयी है, जो वर्तमान में लंबित है। जांच के क्रम में पाया पाया गया है कि उक्त भूमि पर अन्य व्यक्ति द्वारा इसे रैयती भूमि बताते हुए अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह कार्य नगर निगम की स्वीकृति के बिना किया जा रहा है. जो अवैध है। पत्र में सीओ से उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।