धनबाद। आइआइटी आइएसएम के 44वें दीक्षांत समारोह में 36 स्टूडेंट को गोल्ड मेडल और 16 स्टूडेंट्स को सिल्वर मेडल प्रदान किया जायेगा। इस दीक्षांत समारोह का आयोजन दिसंबर में होगा।
यह भी पढ़ें:झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता को होम मिनिस्टर अमित शाह ने किया सम्मानित
आइआइटी आइएसएम की ओर से गोल्ड और सिल्वर मेडल पाने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी कर दी गयी। गोल्ड मेडल पाने वाले स्टूडेंट्स  में 12 बीटेक, तीन इंटीग्रेटेड बीटेक प्रोग्राम और 21 पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के हैं। पीजी प्रोग्राम के शामिल स्टूडेंट्स  में दो एमबीए, दो एमएससी टेक, तीन एमएससी और 14 एमटेक प्रोग्राम के हैं। इसलिस्ट में 19 विभिन्न स्पांसर्ड अवार्ड के लिए चयनित स्टूडेंट्स  के नाम भी शामिल हैं।
सीएसइ के रौनक असनानी को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल 
44वें दीक्षांत समारोह में बीटेक कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट रौनक असनानी को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल प्रदान किया जायेगा। रौनक का सलेक्शन बीटेक बेस्ट स्टूटेंड गोल्ड मेडल और अपने डिपार्टमेंट के गोल्ड मेडल के लिए  किया गया है। रौनक को पूनम खन्ना मेमोरियल कैश अवार्ड, एसबीआइ कैश अवार्ड (प्रथम), आइआइटी आइएसएम एल्युमिनाई एसोसिएशन बेस्ट यूजी स्टूडेंट और नीरजा सहाय मेमोरियल गोल्ड मेडल भी प्रदान किया जायेगा। रौनक को कुल पांच गोल्ड मेडल समेत अन्य स्पांसर्ड अवार्ड प्रदान किये जायेंगे।