- पांच सौ मीटर वापसी के रास्ते में कोयला हटाने के दौरान हुई घटना
धनबाद। BCCL की EWZ एरिया के मुनीडीह प्रोजेक्ट माइंस के अंदर 500 मीटर वापसी के रास्ते में कोयला हटाने के दौरान अचानक भारी मात्रा में कोयला गिर गया। इसकी चपेट में आने से ओवरमैन समेत चार मजदूर जख्मी हो गये।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
घटना के बाद माइंस व चानक पिट पर अफरा तफरी मच गया। घायलों में ओवरमैन विपिन कुमार अग्रवाल ( धनबाद ), अजय कुमार ( भूली ), महावीर धीवर ( खरखरी नावगढ़ ), संतोष कुमार माली ( मुरलीडीह 20/21 महुदा ) शामिल हैं। ओवरमैन विपिन व अजय को गम्भीर चोट लगी है। विपिन के सिर पर 12 टांके लगे हैं। उनके कंधा में भी चोट है। अजय के सिर पर छह टांके लगे हैं। वहीं महावीर व संतोष को अंदरूनी चोट लगी है।
ऐसे हुई घटना
बताया जाता है कि सोमवार फस्ट शिफ्ट में डेढ़ बजे कार्य के दौरान दो नंबर चानक के 500 मीटर डीप स्थित पंप हाउस के बगल में कोयला भारी मात्रा में जमा था। कोयला हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक भारी मात्रा में ऊपर का कोयला नीचे आ गया और मजदूर दब गये। सूचना मिलते ही प्रोजेक्ट ऑफिसर अरिंदम मुस्तफी, कोलियरी मैनेजर एसके पांजा, एरिया इएनएम आरआर कर्ण घटनास्थल पहुंचे। आनन- फानन में सभी घायलों को रीजनल हॉस्पिटल मुनीडीह पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेंट्रल हॉस्पिटल धनबाद रेफर कर दिया।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा