कोलकाता। देश की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड को भारत की सबसे भरोसेमंद पब्लिक सेक्टर कंपनी के अवार्ड मिला है। इंडस्ट्री चेंबर एसोचैम द्वारा कोलकाता में आयोजित एनर्जी मीट एवं एक्सिलेंस अवार्ड समारोह में कोल इंडिया को यह सम्मान हासिल हुआ।
झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस पहुंचे धनबाद बाल सुधार गृह, सामाजिक जागरूकता पर दिया जोर
और भी पढ़ें
- JPSC Scam: खियांगते के लैपटॉप बैग में मिली 15 में अभ्यर्थियों की ‘सेटिंग लिस्ट’
- गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, PM मोदी ने देखा राफेल-तेजस का दमदार एयर शो
- BCCL CMD के निजी सचिव को लगी चाकू, वित्त अधिकारी के मोबाइल से भी उलझी गुत्थी
- धनबाद: BCCL अस्पताल के 14 करोड़ के टेंडर पर बवाल, 339 ठेकेदार अयोग्य!
Coal India Ltd. (CIL) has been conferred with the “Most Dependable Public Sector in India” award. The award was conferred on the company at the “Energy Meet & Excellence Awards” ceremony organised by the Associated Chambers of Commerce & Industry, Kolkata.#atmanirbharbharat pic.twitter.com/7eQd7KDQ4H
— Coal India Limited (@CoalIndiaHQ) February 19, 2022
सीआइएल को यह सम्मान ऐसे वक्त में मिला है जब पिछले कुछ महीनों में कोल इंडिया ने बिजली क्षेत्र के लिए कोयले की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए कोल प्रोडक्शन एवं सप्लाई में काफी बढ़ोतरी कर देश में बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी है।पिछले कुछ महीनों में विदेश में कोयले की कीमतों में काफी बढ़ोतरी के मद्देनजर आयातित कोयले पर आधारित बिजली घरों ने कोयले के आयात में काफी कमी कर दिया, जिससे कोयले की घरेलू मांग में अचानक काफी बढ़ोतरी हुई। इस वर्ष देश के कोयला उत्पादक क्षेत्रों में लंबे मॉनसून की वजह से भी कोयले के उत्पादन पर बुरा असर पड़ा।
कोविड-19 के बाद इकॉनमी के पटरी पर आने से उद्योग धंधों की रफ्तार तेज हुई। बिजली की मांग में काफी इजाफा हुआ। इन तमाम कठिनाइयों के बीच कोल इंडिया ने लगातार कार्य करते हुए अपने कोल प्रोडक्शन एवं सप्लाई में काफी बढ़ोतरी की और देश में बिजली बनाये जाने के लिए आवश्यक कोयले की कमी नहीं होने दी।
उल्लेखनीय कि स्टार्टअप लेंस ने जनवरी 2022 में जारी भारत के टॉप 40 सीईओ की लिस्ट में कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल का नाम शामिल किया था। पिछले ही महीने कोल इंडिया के डीपी विनय रंजन का नाम फोर्ब्स इंडिया की इंडियाज 100 ग्रेट पीपल मैनेजर्स 2021 की लिस्ट में शामिल किया गया था।