धनबाद। गिरिड़ीह एमपी चंद्रप्रकाश चौधरी ने बोकारो जिले में बड़े पैमाने पर चल रहे इलिगल कोल कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। एमपी ने समर्थकों के साथ पेटरवार पुलिस स्टेशन एरिया के पिछड़ी में इलिगल कोल लदी कई गाड़ियों को पकड़ा। कोयला लदी गाड़ियां बाहर जाने की तैयारी में थीं।
बोकारो: बेरमो अनुमंडल में इलिगल कोल कारोबार शुरू, फैक्ट्री की आड़ में हो रहा कोल तस्करी
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
चंद्रप्रकाश चौधरी ने खुद पकड़ा अवैध कोयला लदे आठ ट्रक
एमपी श्री चौधरी को अपने प्रतिनिधियों व गांव के जनप्रतिनिधियों से इलिगल कोल कारोबार की सूचना मिल रही थी। एमपी बुधवार से ही बेरमो मे ही डेरा डाल लोगों की समस्याओं को सुनने व उसके निदान मे जुटे रहे। इस बीच उन्हे उनके विश्वसनीय लोगो से इलिगल कोल कारोबार की सूचना मिली। उन्होंने अपने स्तर से पुलिस, प्रशासन के सीनीयर अफसरोंको इसकी जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई एमपी को गुरुवार की शाम को सूचना मिली पेटरवार बूटनाडीह बी डी कॉलेज के समीप स्थित फैक्ट्री से दर्जन भर ट्रक इलिगल कोल लेकर निकलने वाली है। एमपी अपने चंद सहयोगियों और बॉडीगार्ड को साथ लेकर उक्त फैक्ट्री पर पहुंच गये।एमपी के वहां पहुंचते ही फैक्ट्री में हर तरफ अफरा तफरी मच गई। ड्राइवर ट्रक छोड़ और तस्कर फैक्ट्री छोड़ भागने लगे। मौके से हीएमपी ने एसपी व डीजीपी को फोन कर सूचना दी और पुलिस भेजने को कहा। इसके बाद पेटरवार थाना प्रभारी पूनम कुजुर पुलिस बल के साथ वहां पहुची और सांसद द्वारा पकड़े गए आठों ट्रको को जप्त कर थाने ले गई। एमपी ने जब्त ट्रक के ऑनर और अवैध कोयला तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश प्रभारी को दी।
लोकसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के गैर कानूनी काम को चलने नहीं देंगे
मौके पर एमपी ने स्टेट गवर्नमेंट व सीनीयर पुलिस अफसरों पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्या यह संभव है कि बिना पुलिस और राजनीतिक संरक्षण के इतने बड़े पैमाने पर अवैध कोयले का खेल फल फूल सकता है।इस लूट की छूट किसी भी कीमत पर नहीं दिया जा सकता। जब तक वे गिरिडीह का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तब तक अपने लोक सभा क्षेत्र में अवैध कारोबार चलने नही देंगे। उन्होंने कहा कि यह मामला वे सदन में भी उठायेंगे। राष्ट्रीय सम्पत्ति लूटने नही दिया जा सकता। एमपी ने शासन एवं प्रशासन पर कोल माफिया के साथ मिलकर इलिगल कोल कारोबार में संलिप्त रहने का आरोप लगाया है।एमपी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने न केवल अवैध कोयले से लदी कई गाड़ियों को पकड़ लिया। उनके समर्थकों ने गाड़ियों की हवा निकाल कर जहां-तहां रोक भी दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की संपदा की लूट में शासन प्रशासन के लोग सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। अवैध कमाई के हिस्सेदार भी हैं। एमपी ने चेतावनी दी है कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के गैर कानूनी काम को चलने नहीं देंगे। वह खुद अपने समर्थकों के साथ रेड मारकर इलिगल कारोबार का भंडाफोड़ करेंगे।