बोकारो। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा को ले आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल बोकारो ब्रांच में सड़क सुरक्षा पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में डीटीओ ऑफिस की सड़क सुरक्षा टीम टीम के मुख्य सदस्य उपस्थित हुए।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: इनमोसा के उप महामंत्री कुश कुमार सिंह को मिली राष्ट्रीय संगठन सचिव की जिम्मेवारी

जागरूकता कार्यक्रम में आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल बोकारो ब्रांच की ओर से नंदलाल कुमार ने बुके देकर अफसरों का स्वागत कियाl अवसर पर कुमार पुष्कर पूर्व रोड सेफ्टी सेल का आईटी अफसर धनबाद ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा टीम से लोगों का परिचय कराया। टीम के द्वारा जिले में अब तक कार्यों से अवगत कराया l कुमार पुष्कर ने कर्मियों को ब्रांडेड हेल्मेट एवं सीट बेल्ट के महत्व को बताया। संतोष कुमार चौबे द्वारा कर्मियों को सड़क सुरक्षा के महत्व को विस्तार से बताया गया l
जिला परिवहन टीम के वरीय सदस्य सरोज कुमार एवं विशाल पाठक द्वारा एम वी एक्ट के विभिन्न धाराओं में दंड राशि से अवगत कराया और बताया कि किस प्रकार से हम सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर घायल व्यक्ती को गोल्डन hours में मदद कर सकते है l इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सड़क सुरक्षा यातायात के सभी नियमों का आजीवन अनुपालन करने का शपथ लिया l