धनबाद।प्रभारी एसएसपी आर राम कुमार के लीडरशीप में शुक्रवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रभारी एसपी, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) और घनबाद ओसी भारी ने खुद बाइक चलाकर पूरे शहर में किया मोटरसाइकिल से फ्लैग मार्च किया। मोहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस व अखाड़ा निकालने पर रहेगा प्रतिबंध रहेगा।लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन करने को कहा गया है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
जिले में मुहर्रम के अवसर पर किसी भी प्रकार की धार्मिक जुलूस अखाड़ा और ताजिया निकालने पर प्रतिबंध लगा रहेगा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत जुलूस निकालने पर प्रतिबंध जारी किये गये हैं। धनबाद के प्रभारी एसएसपी आर रामकुमार ने आज मुहर्रम के अवसर पर टाइगर मोबाइल जवानों को विशेष दिशा- निर्देश दिये।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
पुलिस ऑफिस कैंपस में मोबाइल टीम जवानों को चौक चौराहे पर तैनाती करने के साथ उन्हें विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिये। सभी को अलग-अलग मोहल्ला क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। प्रभारी एसएसपी आर रामकुमार ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस अफसर तैनात रहेंगे। मजिस्ट्रेट बल और पुलिस की संयुक्त निगरानी में सभी क्षेत्र रहेंगे। कोविड-19 यानी कोरोना के दौरान मोहर्रम के अवसर पर सभा जुलूस अखाड़ा और ताजिया निकालने की इजाजत नहीं होगी।प्रशासन अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती से निपटेगी।