• जनता को बताऊंगा सच्चाई
  • बीजेपी के कोटे में वित्त विभाग मुझे काम करने से रोका 
  • हरिद्वार जाकर कीर्तन करेंगे मुकेश सहनी, भाजपा पर पलटवार 

पटना। विकासशील इंसान पार्टी सुप्रीमो व एक्स मिनिस्टर मुकेश सहनी ने कहा है कि बीजेपी निषाद समाज को आरक्षण दे दे मैं अपनी पार्टी का विलय कर दूंगा।  हरिद्वार चला जाऊंगा और कीर्तन करूंगा। सहनी मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर प्रेस कांफ्रेस में बोल रहे थे।

कांग्रेस के संगठन में होंगे बड़े बदलाव, हटेंगे कई महासचिव,सचिव व पीसीसी चीफ
 निषादों के लिए आरक्षण लागू कर दीजिए, संन्यास ले लूंगा
उन्होंने इस दौरान बीजेपी के आरोपों का बिंदुवार एक-एक कर जवाब भी दिया। संजय जायसवाल क्ष कह रहे हैं चुनाव जीतने के बाद वीआइपी का बीजेपी में विलय का मैंने वादा किया था। लेकिन हकीकत यह है कि वे झूठ बोल रहे हैं। मैंने अपने समाज के हक-अधिकार के लिए पार्टी का गठन किया था। वे यदि चाहते हैं वीआइपी का बीजेपी में विलय हो तो सबसे पहले मेरे समाज को आरक्षण दे दें मैं पार्टी उन्हें सौंप हरिद्वार चला जाऊंगा और कीर्तन करूंगा। सहनी ने शाहनवाज हुसैन पर भी वार किया और कहा मैंने कभी बीजेपी के नेता का गलत तरीके से नाम नहीं लिया। शाहनवाज खुद अपने नेताओं को अपमानित करने के लिए उनका नाम गलत तरीके से ले रहे हैं। 

16 महीने में 150 पीत पत्र लिखा, वित्त विभाग ने पैसा ही नहीं दिया
पूर्व पशु व मत्स्य संसाधान मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि गरीब के बेटे को बेइज्जत कर सत्ता से बाहर निकाला गया। समाज का बड़ा नेता न बन जाऊं, इसलिए BJP कोटे के मिनिस्टर हमेशा विभाग के पैसा का आवंटन रोके रहे थे ताकि काम ही नहीं कर सकूं। सहनी ने कहा कि निषाद समाज के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहा। मल्लाहों को सालाना नौ हजार रुपये मिले, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ने की कोशिश की। तालाबों से अतिक्रमण हटाने और गैर मल्लाहों को हटाने के लिए 16 महीने में 150 पीत पत्र विभाग को लिखा। वित्त विभाग को पत्र लिख कर पैसा आवंटित करने के लिए कहा लेकिन वे ऐसा करने से रोकते रहे कि कहीं मैं मल्लाह समाज का बड़ा नेता न बन जाऊं। केंद्र से भी सही राशि नहीं मिली।
निषाद समाज के हक-अधिकार के लिए लड़ता रहूंगा 
उन्होंने कहा कि जो अन्याय मेरे साथ हुआ है जनता को बताऊंगा। उन्होंने कहा कि अगले महीने से वे पूरे बिहार का दौरा कर जनता को सच्चाई बतायेंगे। उन्होंने कहा कि वे मुकेश सहनी को कमजोर नहीं कर सकते। खरीद नहीं सकते हैं। तोड़ नहीं सकते हैं तो अब बदनाम करने में लगे हैं। निषाद समाज के हक-अधिकार के लिए लड़ता रहूंगा।समाज के हक के लिए अपनी कुर्सी तक बलिदान कर दिया हूं।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष जहां चाहें बहस कर लें
BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के आरोपों का जवाब देते हुए सहनी ने कहा कि वो देश और राज्य के बड़े पार्टी के नेता हैं। बोलने से पहले सोचें। अब आपके पास विभाग है। जांच करा लीजिए। जहां जिस मुद्दे पर बात करनी है बहस करने के लिए तैयार हूं। गलतबयानी मत कीजिए।
बीजेपी ने जो आरोप लगा, उसकी हो जांच 

वीआइपी सुप्रीमो ने कहा कि उन्हें किसी की दया या कृपा पर मंत्री पद नहीं मिला था, लेकिन मेरी बढ़ती ताकत से बीजेपी की चिंता बढ़ रही थी इस कारण साजिश कर मुझे मंत्री पद से हटवाया गया। बीजेपी ने उन पर भ्रष्टाचार के जो भी आरोप लगाये हैं उन्होंने उसकी जांच कराने की चुनौती दी।  कहा कि वे बिंदुवार आरोप लगाये हैं और मैं उसका सार्वजनिक मंच से जवाब दूंगा। उन्होंने कहा वे देश के पहले मंत्री है जिन्हें काम करने से रोका गया। उन्होंने तीन महीने में डेढ़ सौ पीत पत्र जारी किए। सीएम तक के संज्ञान में मामला लेकर आया।
पहले चार जीती अब 40 सीटें जीतकर आउंगा 

मुकेश सहनी ने कहा कि वे संघर्ष करके बिहार की सत्ता तक आये थे। उनका मकसद अपने लोगों को हक और अधिकार दिलाना था, लेकिन भाजपा ने साजिश करके उन्हें काम करने से रोका। लेकिन वे निराश और हताश नहीं अपने लोगों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। पहले चार सीटें जीती थी कल 40 सीटें जीतकर आऊंगा। अपने समाज के लिए काम करता रहूंगा।