जहानाबाद। पटना-गया-डोभी एनएच के मखदुमपुर बाजार में मेन रोड पर पर तीन मंजिला मकान बुधवार की दोपहर अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान ध्वस्त होने के बाद इसका पूरा मलबा रोड पर आ गया। मकान के क्षतिग्रस्त होने की आशंका पहले ही घर वालों को हो गई थी। घरवाले बाहर निकल आये थे। हालांकि इस हादसे में काफी नुकसान हुआ है। 
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर ब्लॉक हेडक्वार्टर स्थित बाजार में एक तीन मंजिला मकान अचानाक धाराशायी हो गया। वहां अफरातफरी मच गयी। हलांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों का नुकसान हुआ है। तीन मंजिला मकान में काजल रेडिमेड कपड़ा दुकान चलती थी।

ADVERTISEMENT

बताया जाता है किघटना के कुछ समय पहले ही मकान के धीरे-धीरे रोड की ओर झुकने का अहसास उसमें रहने वाले लोगों को हो गया था। इसके बाद आसपास एवं उस मकान में रहने वाले लोग बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान पर चले गये। सूचना मिलने पर  इलाके में विद्युत आपूर्ति को बंद किया गया। कुछ समय बाद उक्त मकान एनएच सड़क की ओर धाराशायी हो गया। हादसे के कारण सड़क पर काफी देर तक यातायात बाधित हो गया। प्रशासन की ओर से धाराशायी मकान के मलबे को हटाकर यातायात व्यवस्था चालू किया गया। मकान की नींव कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ।