सीतामढ़ी। मुजफ्फरपुर-सोनबरसा मेन रोड पर रविवार को हुए एड एक्सीडेंट हादसे में बाजपट्टी के एमएलए मुकेश कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये है। एनएच 77 पर हुई एक्सीडेंट में एमएलए मुकेश कुमार यादव की वाइफ बाल-बाल बच गयीं। एक्सीडेंट में एमएलए का पैर फैक्चर हो गया है।
और भी पढ़ें
- Bihar : JDU से निकाले गए अनंत सिंह बनाएंगे अपनी पार्टी, नीतीश-निशांत पर भी बोले
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
एमएलए को एक नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनको पटना रेफर कर दिया है। लोकल लोगों ने बताया कि हाइ स्पीड स्कार्पियों ने एमएलए की गाड़ी में टक्कर मार दी। बताया जाता है कि रविवार को वाइफ रिंकू कुमारी के साथ एमएलए मुकेश कुमार यादव अपने आवास कैलाशपुरी से नानपुर प्रखंड अंतर्गत अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान डुमरा पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत एनएच 77 स्थित विश्वनाथपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी उनकी गाड़ी को बगल से टक्कर मारते हुए आगे निकल गयी।
गाड़ी में टक्कर लगने से एमएलए मुकेश कुमार यादव घायल हो गये। बडीगार्ड नेउन्हेंतुरंत गाड़ी सेबा हर निकाला. वहीं, दुर्घटना में वाहन चालक को कुछ नहीं हुआ। सूचना मिुलते ही पुलि मौके पर पहुंची पुलिस। एमएलए को इलाज के बाद पटना भेज दिया गया। मुकेश कुमार यादव के पांव में फ्रैक्चर हुआ है। बाजपट्टी एमएलए शनिवार कीशाम सीतामढ़ी महोत्सव में शामिल हुए थे। वेरविवार को घर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये। लोगों ने टक्कर मारने वाली गाड़ी को लोगों ने पकड़ा लिया।