Advertisement

पटना। बिहार के मधुबनी टीओपी पुलिस स्टेशिन एरिया में  मधेपुरा जिले के मछली कारोबारी आशीष कुमार के साथ दो पुलिसकर्मियों ने जबरन वसूली करने की कोशिश की। व्यवसायी को मारपीट घायल कर दिया। इस मामले में एसपी आमिर जावेद ने मधुबनी टीओपी थाना के दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान:  ईश निंदा के आरोप में हिंदू युवक को भेजा जेल
यह है मामला
मधेपुरा जिले के मछली कारोबारी आशीष कुमार वाहन से मछली लेकर मधेपुरा जा रहे थे। रास्ते में ही पुलिस कांस्टेबल  विकेश कुमार व अरुण पाल ने कारोबारी को रोक दिया। अवैध वसूली को लेकर मछली व्यापारी से रुपये की मांग करने लगे। मछली व्यापारी ने जब रुपये देने से इंकार किया तो दोनों पुलिसकर्मियों ने आशीष कुमार के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने लगे। मछली कारोबारी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे आशीष बुरी तरह जख्मी हो गये। जख्मी का मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया में इलाज चल रहा है।

पीड़ित ने इसकी शिकायत केहाट पुलिस स्टेशन में की। एसपी ने सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दिया। एसडीपीओ ने जांच के क्रम में मामला सही पाया।जांच रिपोर्ट मिलते ही एसपी आमिर जावेद ने पुलिस कांस्टेबल विकेश कुमार व अरुण पाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। वहीं दोनों पुलिसकर्मी के खिलाफ केहाट थाना में कांड संख्या 53/ 023 दर्ज कर लिया गया है।