पटना। बिहार के अरवल जिले में टना-औरंगाबाद एनएच-139 पर खोकरी गांव के समीप शुक्रवार की रात एक ट्रक ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण रोड एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये।
यह भी पढ़ें:Bihar : औरंगाबाद में चेन लूटकर भाग रहे क्रिमिनलों ने BJP एमपी पर तानी पिस्टल, पुलिसकर्मियों ने खदेड़कर पकड़ा
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच को जाम कर दिया। ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर डीएम वर्षा सिंह, एसपी मो. कासिम, एमएलए महानंद सिंह, एसडीपीओ राजीव रंजन व थानाध्यक्ष अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन एंबुलेंस से सभी को हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टर्स ने सभी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक युवक जख्मी हुआ है।
बताया जाता है कि आरा जिले के जगदीशपुर से ऑटो आ रही थी। इसमें ड्राइवर समेत छह लोग सवार थे। ऑटो औरंगाबाद की तरफ जा रही थी। खोकरी मोड़ के समीप सामने से आ रहे हाइ स्पीड ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो के परखच्चे उड़ गये। ऑटो सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान मेहंदिया पुलिस स्टेशन एरिया के जयपुर निवासी सिकंदर पासवान के रूप में की गई।
घटना की सूचना पर आसपास से सैकड़ों लोग की भीड़ जुट गई। आक्रोशित थे।लोगों ने घटनास्थल के समीप रोड जाम कर दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किया, जिसके आधार पर घायलों की पहचान में जुटी है। पुलिस ने लोगो को समझा-बुझाकर रोड जाम हटवाया।