- अफसर ने भागकर बचाई जान
छपरा। बिहार के सारण जिले के सोनपुर पुलिस स्टेशन एरिया के शिवबचन चौक पर बालू तस्करों ने सोमवार देर शाम माइनिंग इंस्पेक्टर, उनके ड्राइवर व गार्ड पर पेट्रोल उड़ेल उनके सरकारी गाड़ी समेत जलाने का प्रयास किया। लोकललोगों के बीच-बचाव के कारण तस्कर जलती माचिस फेंकने में कामयाब नहीं हुए। इस बीच मौका देखकर टीम समेत माइनिंग इंस्पेक्टर भागकर जान बचाई। वहीं तस्कर माइनिंग डिपार्टमेंट द्वारा जब्त किया गया ओवरलोड अवैध बालू लदा ट्रक लेकर चलते बने।
यह भी पढ़ें:Delhi MCD Mayor: APP की शैली ओबेरॉय बनीं मेयर,BJP की रेखा गुप्ता को हराया
और भी पढ़ें
- Dhanbad: कतरास में लिलौरी स्थान के पुजारी की हत्या, घर में मिला शव
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: लिंग जांच व अवैध गर्भपात का आरोप, युवती की मौत, 2 डायग्नोस्टिक सेंटर सील
माइनिंग अफसर ने सोनपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। पुलिस जब्त ट्रक के नंबर से हमलावरों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने का प्रयास रही है। DMO संतोष कुमार ने जांच के दौरान बालू तस्करों द्वारा विभागीय टीम पर हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एफआइआर दर्ज कराई गई है। बालू तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
इलिगल बालू लदे वाहनों की जांच के दौरान की घटना
बताया गया कि सोमवार की देर शाम लगभग सात बजे माइनिंग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सरकारी वाहन से सोनपुर में अवैध और ओवरलोड बालू लदे ट्रक व ट्रैक्टरों की जांच कर रहे थे। इसी बीच शिवबचन चौक के पास बिना चालान के ओवरलोड बालू लदे एक ट्रक को जब्त कर सोनपुर पुलिस को सूचित किया। इंस्पेक्टर के साथ रहे गार्ड व ड्राइवर ट्रक की चाबी लेकर खुद ही स्टार्ट कर यार्ड में लगाने के लिए ट्रक ले जाने लगे।
बालू तस्कर के गुर्गों के साथ हाथापाई
इसी दौरान एक बोलेरो पर सवार होकर बालू तस्कर के पांच गुर्गे पहुंचे। ट्रक ले जा रहे खनन विभाग के गार्ड और ड्राइवर को लाठी-डंडे से पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए इंस्पेक्टर से भी हाथापाई हुई। इसी क्रम में हमलावरों ने बोलेरो में रखे गैलन से पेट्रोल निकालकर ट्रक, खनन इंस्पेक्टर, उनके सरकारी वाहन, गार्ड व चालक पर उड़ेल दिया। माचिस की तीली जलाकर गाड़ी पर फेंकने ही वाले थे कि आसपास के लोग मौके पर जुट गये और बड़ी घटना होने से रोक दिए। हमलावरों के इरादे देख माइनिंग इंस्पेक्टर गाड़ी चालक व गार्ड के साथ मौके से जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद बालू तस्कर के गुर्गे जब्त ट्रक लेकर आसानी से निकल गये।