पटना। बिहार की राजधानी पटना में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर ब्रज की लट्ठमार होली का आयोजन किया। कान्हा के गेटअप में तेज प्रताप नेबांसुरी भी बजाई। तेज प्रताप ने अपने पिता लालूप्रसाद यादव व मां राबड़ी देवी से वीडियो कॉल पर बात भी की।
यह भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश: रेल पैसेंजर के पिट्ठू बैग में मिला एक करोड़ रुपया, वाराणसी से जा रहे थे धनबाद
#WATCH | Bihar Minister Tej Pratap Yadav plays the flute as he celebrates the festival of #Holi at his official residence in Patna. pic.twitter.com/rogLFOl3AP
ADVERTISEMENT— ANI (@ANI) March 8, 2023
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
सिंगापुर के किडनी ट्रांसप्लांट करा लौटे लालू यादव अभी दिल्ली मेंअपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर हैं। तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर होली के मौके पर तेज प्रताप ने लोगों को यह संदेश दिया की होली मैं किसी जीव की हत्या न करें। उन्होंने कहा जो लोग त्यौहार के दिन मांस मदिरा का सेवन करते हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और आज के दिन किसी जीव की हत्या नहीं करनी चाहिए। वन एवं पर्यावरण मंत्री होने के नाते उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया की जीवों की हत्या कर त्योहार मनाना किसी भी तरीके से उचित नहीं है।
#WATCH | Bihar Minister Tej Pratap Yadav celebrates the traditional Lathmaar #Holi at his official residence in Patna. pic.twitter.com/E9kQH3PIs2
— ANI (@ANI) March 8, 2023
होली पर लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पूरी होलियाना मूड में दिखे। कान्हा बनने के बाद तेज प्रताप ने लट्ठमार होली खेली। इस दौरान एक राधा बनी लड़की ने लगातार उन पर लाठियां बरसाईं। तेज प्रताप यादव उसकी लाठियों से बचने के लिए एक बर्तनुमा ढाल का इस्तेमाल करतेहुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने साइकिल भी चलाई। तेज प्रताप यादव ने बांसुरी भी बजाई और लोगों को गाना भी सुनाया।
लोगों का मानना है कि जिस तरह कुछ सालों पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने निरालेअंदाज में होली का त्योहार मनाया करतेथे । अब तेज प्रताप यादव भी ठीक उसी अंदाज में अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते नजर आते है। बिहार में यदि लालू प्रसाद यादव की होली किसी ने नहीं देखी तो समझो उसने होली नहीं देखी। लेकिन लालू प्रसाद यादव कभी जेल में रहे तो कभी स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में। अभी किडनी का ट्रांसप्लांट करा कर आयेहैं और दिल्ली में है। लालू भले ही होली नहीं खेल रहे हों, लेकिन उनके होली खेलने की परंपरा को उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अभी भी जिंदा रखा है। हालांकि जो लोग लालू प्रसाद यादव के साथ होली खेल चुके हैं। उसके बाद तेज प्रताप यादव की होली फीकी जरूर लगती है लेकिन अंदाज करीब-करीब वही देखने को मिलता है।