• आरा में दारोगा की बहन को तीन तलाक भेजा।
  • दुबई में रह रहे हसबैंड व ससुराल वालों की करतूत
  • पहले प्रताड़ना, फिर मारपीट, बाद में तलाक का मैसेज

आरा। बिहार के भोजपुर जिले के भोजपुर जिले के बिहिया पुलिस स्टेशन एरिया अंतगर्त बगही गांव एक विवाहिता  ने पति द्वारा दुबई से तलाक भेजने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित विवाहिता ने प्रताड़ना एवं मारपीट को लेकर बिहिया पुलिस स्टेशन  में अलग-अलग दो ए्फआइआर दर्ज करायी है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़े:Vivah Shubh Muhurat 2025: खरमास खत्म, आज से शुरू होंगे शुभ मुहूर्त व मांगलिक कार्य
हसबैंड,सास, ससुर,देवर व ननद के खिलाफ FIR
प्रताड़ना से संबंधित एफआइआर में अब्दुल कादीर, सास संजीदा खातून, ससुर मो. युनूस, देवर मो.वकार, मो. शहाब, ननदोई मो.आलिम एवं ननद नाजिया खातून समेत आठ को आरोपित किया गया है। इधर, पीड़िता ने एसपी समेत अन्य अफसरों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। रोहतास जिले नटवार पुलिस स्टेशन एरिया के नटवार गांव निवासी मों मैनुद्दीन की  पुत्री नेहा खातून (24) की शादी 14 मार्च 2023 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ बिहिया पुलिस स्टेशन एरिया के बगही गांव निवासी मो. युनूस के पुत्र अब्दुल कादिर से हुई थी। पीड़िता नेहा का एक भाई पुलिस सब इंस्पेक्टर मो. दिलशाद पटना में पोस्टंड है।
दहेज में कम पैसे मिलने के चलते किया शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित
विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से दहेज में कम पैसे मिलने के कारण उसके हसबैंड और ससुराल वाले उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे थे। हसबैंड और ससुराल वालों का कहना था कि तुम्हारे घर वालों ने पांच लाख रुपया कम दिया है। अपने मायके से पांच लाख रुपया और मांगों, इसी बात को लेकर शादी के बाद से ही मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। मारपीट करते थे।
ससुराल वालों ने हसबैंड से दुबई भेजवाया तीन तलाक
पीड़िता का आरोप है कि हसबैंड  को ससुराल वालों ने दुबई भेज दिया। इधर, दुबई में रह रहे हसबैंड द्वारा वाट्सएप पर लिखा गया कि मैं तुम्हें तलाक देता हूं और तलाक, तलाक, तलाक लिखकर वाट्सएप पर मैसेज भेज दिया गया। पीड़िता नेहा की एक दस महीना का शिफान बेटा है। इस दौरान आठ दिसंबर 2024 को उसे घर से बेघर कर दिया गया। नेहा के अनुसार वह तीन तलाक को नहीं मानती है। वह अपने हसबैंड के साथ रहना चाहती है।
भाइयों के साथ भी मारपीट करने का आरोप
विवाहिता ने बताया कि 14 दिसंबर 2024 को अपने मायके से दुबारा रहने के लिए ससुराल गई थी। साथ में उसके दो भाई मो.इरसाद एवं मो. आदिल भी थे। उस दिन उसके एवं उसके दो भाइयों साथ लोहे की रॉड से मारपीट की गई थी। इसे लेकर उसने अलग से केस किया है। दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं मारपीट को लेकर पुलिस स्टेशन में तीन एफअाइआर दर्ज हुई है। जिसमें दो एफआइआर  विवाहिता ने एवं एक एफआइआर विवाहिता के ससुर ने करायी है। ससुर मो.युनूस ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता के चार भाइयों व पिता को आरोपित किया है। बिहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार  ने बताया कि तीनों मामलों की जांच चल रही है।