छपरा। छपरा सदर एसडीओ अरुण कुमार के बॉडीगार्ड प्रवीण चौधरी ने मंगलवार को अपनी पिस्टल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बेगुसराय जिले के बरौनी निवासी प्रवीण दोपहर में खाना खाने के बाद एसडीओ के आवासीय कैंपस स्थित गार्ड रूम को खुद को गोली मार ली।
यह भी पढ़ें:आकाश अंबानी बने रिलायंस जियो के चेयरमैन, मुकेश अंबानी ने डायरेक्टर पोस्ट से किया रिजाइन
एसपी संतोष कुमार ने बताया कि अबतक की जानकारी में फैमिली में कलह की बात सामने आ रही है।इसी से परेशान होकर कांस्टेबल ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने उसके कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। पंचनामा के बाद बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बताया जाता है कि पुलिस कांस्टबल प्रवीण सदर एसडीओ आवासीय कैंपस बने गार्ड क्वार्टर में प्रवीण कुमार अपने अन्य साथी कांस्टेबल के साथ रह रहा था।
और भी पढ़ें
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
दिन में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में ही थी। अन्य सहयोगी अपने-अपने काम में लगे हुए थे। इसी बाच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सभी कमरे की ओर दौड़े। अंदर प्रवीण खून से लथपथ पड़ा था। उसने पिस्टल से कनपटी में गोली मारी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। बावजूद मौके पर मौजूद पुलिस जवानउसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।