पटना। बिहार के अररिया में टाउन पुलिस स्टेशन एरिया बस स्टैंड के समीप बैंक आफ इंडिया में 37 लाख की लूट हुई है। क्रिमिनलों गुरुवार की सुबह नौ बजे बैंक ऑफ इंडिया के अररिया ब्रांच में धावा बोलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच छानबीन किया है।
धनबाद: एफसीआई सिंदरी के आवासों पर असमाजिक तत्वों का कब्जा, सेंट्रल गवर्नमेंट तक पहुंचा कंपलेन
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
बताया जाता है कि आर्म्स से लैश चार-पांच की क्रिमिनल कस्टमर बनकर बैंक खुलने के पूर्व ही ब्रांच के गेट के पास खड़े हो गये। जैसे ही दो सफाई कर्मी गेट खोलकर अंदर सफाई के लिए अंदर गये। क्रिमिनलों ने पिस्तौल के बल पर सफाई कर्मी को बंधक बना लिया। इसके बाद जैसे-जैसे कस्टमर व बैंक स्टाफ आते रहे सभी को पिस्तौल दिखाकर बैठाते गये। इसके बाद बारी बारी से सभी से मोबाइल फोन छीन लिया।
क्रिमिनलों ने धमकी दिया कि यदि किसी ने चालाकी की, तो गोली मार दी जायेगी। क्रिमिनलों ने बैंक स्टाफ व पांच कस्टमर्स का मोबाइल लेने के बाद सभी को बाथरूम में बंद कर दिया। कैशियर सीतेश रंजन से चेस्ट की चाबी लेकर उसके रखे 35 लाख रुपये लेकर क्रिमिनल फरार हो गये। क्रिमिनलों लूटपाट के दौरान अपने साथ लाये ताला चाबी से बैंक को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया।
क्रिमिनलों का दल बैंक में लगे सीसीटी के डीवीआर को भी खोल अपने साथ ले गये। बैंक में लगभग एक घंटे तक लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। बैंक मैनेजर अखिलेश कुमार ने बताया कि लूट के दौरान उनलोगों को बाथरूम में बंद कर देने से वे लोग कुछ देख नहीं पाये। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चेस्ट रूम में रखी बैंक के गार्ड की दोनाली बंदूक भी बाहर निकाल कर उसका बट खोल कर अलग किया। बंदूक फर्श पर ही छोड़ दिया। लेकिन बंदूक की छह कारतूस अपने साथ ले गए। एसपी ने अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी को खंगाला गया है।