पटना। बिहार के लखीसराय टाउन के बाइपास रोड में क्रिमिनलों ने शुक्रवार की सुबह पवन सिंह नामक प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भून दिया। मौके पर ही उनकी मनौत हो गयी। क्रिमिनलों ने डीलर को घर से जमीन देखने के बहाने बुलाया था।
यह भी पढ़ें:नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के एक्स सीएम किरण कुमार रेड्डी BJP में शामिल
मृतक प्रॉपर्टी डीलर पवन सिंह मूल रूप से जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत अलीनगर गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में वे टाउन के पुरानी बाजार में बड़ी पोखर मोहल्ला में रहते थे। पवन सिंह जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। बताया जाता है है कि प्रॉपर्टी डीलर पवन को फोन करके जमीन देखने के लिए बुलाया था। इसके बाद वे अपने एक पड़ोसी के साथ बाइपास रोड में बीएड कालेज के पास गये। इस दौरान उनके पड़ोसी शौच करने चले गये। पवन सिंह पैदल ही फोन लिए बताये स्थान पर जाने के लिए आगे बढ़ गये। वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद चार क्रिमिनलों ने उन्हें गोली मार दी।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
गोली की आवाज सुनकर उनके पड़ोसी ने पवन सिंह को मोबाइल पर कॉल किया। पवन ने कॉल रिसीव कर पड़ोसी को गोली लगने की बात बताई। पड़ोसी भागे-भागे मौके पर पहुंचे तो देखा पवन सिंह लहूलुहान छटपटा रहे थे। पूछने पर बताया कि चार लोग थे लेकिन वे किसी को पहचान नहीं पाये। इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।पड़ोसी एक अन्य व्यक्ति को साथ करके पवन सिंह को हॉस्पिटल ले गये, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी पंकज कुमार पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। लखीसराय पुलिस स्टेशन की पुलिस बाइपास रोड में सीसीटीवी खंगाली है।