- दरभंगा व पटना के आईजी भी एडीजी बने
पटना। बिहार होम डिपार्टमेंट ने स्टेट के 31 आइपीएस अफसरों को प्रमोशन दिया है। तीन अफसरों एडीजी से डीजी, दो आइपीएस को आइजी से एडीजी, पांच अफसरों को डीआइजी से आइजी और 13 अफसरों को प्रोमोशन देकर डीआइजी बनाया गया है। प्रमोशन पानेवालों में आधा दर्जन से अधिक जिले के एसएसपी व एसपी भी शामिल हैं।
झारखंड: संजीव कुमार बने धनबाद एसएसपी,स्टेट के आठ IPS अफसरों का ट्रांसफर, चंदन सिन्हा को पलामू एसपी की जिम्मेवारी
होम डिपार्टमेंट के नोटिफिकेशन के अनुसार 1992 बैच के आइपीएस अफसर अमरेंद्र कुमार अंबेडकर को एडीजी से डीजी रैंक में प्रोमोट किया गया है। आइपीएस अफसर प्रवीण वशिष्ठ और प्रीता वर्मा को डीजी रैंक में प्रोफार्मा प्रोमोशन दी गई है। यह प्रोमोशन एक जनवरी 2022 या प्रमोशशन कोटि में पोस्टिंग के समय से प्रभावी होगी। पटना के रेंज आइजी संजय सिंह और दरभंगा के आईजी अजिताभ कुमार को आइजी से एडीजी बनाया गया है।
डीआइजी से आइजी बने
विनय कुमार, प्रांतोष कुमार दास, पंकज सिन्हा, ललन मोहन प्रसाद, जितेंद्र मिश्र।
और भी पढ़ें
- SI प्रमोशन विवाद में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीधी भर्ती वालों को मिलेगी प्राथमिकता
- बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद बना नरसंहार, कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 को मारा
- ऐश्वर्या-अभिषेक का दिखा रोमांटिक अंदाज, हाथों में हाथ डाल दीवाली पार्टी में पहुंचे
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
डीआइजी बने
सुनील कुमार, उपेंद्र कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह, विकास बर्मन, निताशा गुड़िया, किम, मनोज कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार, दिलीप कुमार मिश्र, अश्विनी कुमार, अमजद अली, अरविंद ठाकुर।
प्रवर कोटि वेतनमान प्रोमोशन
नवीन चंद्र झा, बाबूराम, जयंत कांत, मानवजीत सिंह ढिल्लो, हरप्रीत कौर, मोहम्मद अब्दुल्ला, विनोद कुमार। 2008 बैच के आइपीएस अफसर विवेकानंद को कनीय प्रशासनिक कोटि से से प्रवर कोटि वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है।
पटना, भागलपुर, समस्तीपुर, सुपौल में मिलेंगे नये पुलिस कप्तान
इस प्रोमोशन के बाद पटना व भागलपुर में नये एसएसपी की पोस्टिंग की गयी है। दोनों एसएसपी को डीआईजी बना दिया गया है। सुपौल, समस्तीपुर व कटिहार रेल को भी नये एसपी मिलना तय हो गया है। पटना के नये एसएसपी के लिए, मानवजीत सिंह ढिल्लो, बाबू राम, जयंत कांत व हरिकिशोर राय जैसे नामों के कयास लगाये जा रहे हैं। पटना व दरंभगा में नये आइजी व मुंगेर में डीआईजी की पोस्टिंग होगी। विकास वैभव को पटना या दरभंगा का आईजी बनाया जा सकता है।