सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस ने बीते दिनों आर्म्स के साथ इंटरनेट पर फोटो पोस्ट करने वाले तीन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है। आर्म्स लहराते तीनों ने पोस्ट में लिखा था- 'हम मेजरगंज वाले है घर से उठा लायेंगे...!'  

यह भी पढ़ें:Bihar: 60 साल के वृद्ध ने 19 की लड़की से की शादी, बेटी के लिए रखी FD तोड़ी
मेजरगंज पुलिस स्टेशन एरिया के रहने इन तीनों बदमाशों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे। इसमें ये लोग आर्म्स लहराते हुए नजर आ रहे थे। मीडिया में जब यह खबर प्रकाशित हुई तो पुलिस हरकत में आ गई। एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कि पांच रईसजादों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर हाथ में हथियार लहराते हुए तस्वीर और वीडियो पोस्ट कर एक स्लोगन में लिखा था- 'हम मेजरगंज वाले है घर से उठा लायेंगे...!'
थानाध्यक्ष लईक अहमद ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लोकल चौकीदार के माध्यम से वायरल फोटो में दिख रहे युवकों का सत्यापन कराया। आरोपियों की पहचान खुशनूर आलम पुरानी बाजार मेजरगंज, साहिल आलम हटा टोला, कुआरी मदन व तौकीर अंसारी कुआरी मदन के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने युवकों के बारे में सत्यापन होते ही एसपी को सूचित किया। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया। उन युवकों के घर पर रेड की गई।
पुलिस की तलाशी के क्रम में तौकीर अंसारी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा तथा जेब से एक कारतूस एवं मोबाइल फोन बरामद हुआ। जब्त मोबाइल में कई फोटो भी मिली है, जिसमें गिरफ्तार आरोपित हाथों में आर्म्स लिए हुए दिखाई पड़ रहे हैं। तीनों युवकों ने पूछताछ में अपने दो अन्य दोस्तों- कैफ रजा एवं जुनैद अंसारी के नाम भी बताये। उन्होंने कहा कि उनके साथ मिलकर इसी देसी कट्टा के साथ फोटोशूट कर वायरल करते हैं। उन युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि खुशनूर आलम शराब तस्करी में पहले जेल गया था। मेजरगंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है।