सिवान। बिहार में कोरोना को लेकर रविवार की रात तक सोशल डिस्टैंसिंग समेत अन्य सख्त दिशा-निर्देश के साथ किसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर बैन थी। जारी किये गये थे। सिवान जिले के जीबी नगर पुलिस स्टेशन एरिया के एक गांव में सरस्वती पूजा में स्टेज प्रोग्राम के दौरान आर्म्स लहराते हुए नर्तकियों को डांस कराया गया।
गांव में आयोजित कार्यक्रम में के एरिया के हजारों लोग जुटे थे। लड़कियों के डांस का फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस आर्केस्ट्रा व डीजे संचालन पर रोक लगाते हुए सरस्वती की पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में कराने में जुटी हुई है। वहींर स्टेज प्रोग्राम के दौरान पूजा पंडाल समिति द्वारा आर्म्स लहराते हुए लड़कियों का डांस कराया गया। जिले में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
और भी पढ़ें
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।