पटना।1990 बैच के हैं IPS अफसर राजविंदर सिंह भट्टी बिहार के नये डीजीपी होंगे। वह बीएसएफ पूर्वी कमान के एडीजी के पद पर कार्यरत थे। भट्टी सिवान के एक्स एमपी शहाबुद्दीन को अरेस्ट कर चर्चा में आये थे।

वर्तमान में स्टेट के डीजीपी पद पर कार्यरत एसके सिंघल का कार्यकाल सोमवार को पूरा हो रहा है। ऐसे में रविवार को ही नये डीजीपी के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। होम डिपार्टमेंट की ओर से इस संबंध में नोचिफिकेशन जारी कर दी गई है।
डीजीपी की रेस में थे कई नाम
बिहार में एक पखवाड़े से डीजीपी की रेस में कई नाम चल रहे थे। इनमें 1989 बैच के आईपीएस एवं डीजी ट्रेनिंग आलोक राज, 1990 बैच के आईपीएस एवं सेंट्रल डेपुटेशन पर गये आरएस भट्टी और 1990 बैच की आईपीएस और डीजी अग्निमशन एवं होमगार्ड सेवाएं शोभा ओहटकर का नाम चल रहा था। इस रेस में पंजाब के मूल निवासी और बिहार कैडर के 1988 बैच के आईपीएस मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल बताया जा रहा था। डीजीपी के लिए सेंट्रल से भेजे गये तीन नामों में से भी चयन होना था। मनमोहन सिंह फिलहाल कें इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में विशेष निदेशक के पद पर तैनात हैं।
डीजी रैंक में हैं 11 अफसर
वर्तमान में बिहार कैडर में डीजी रैंक के 11 अफसर हैं। इनमें से छह सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं। होम डिपार्टमेंट की ओर से केंद्र को सभी 11 डीजी रैंक के अफसरों के नाम भेजे गए थे। सूत्रों के अनुसार, इनमें से तीन नामों का चयन कर लिस्ट वापस राज्य सरकार को भेज दी गई थी। इन्हीं तीन नामों में से ही राज्य सरकार किसी एक नाम को डीजीपी के पद के लिए चुनना था।