Advertisement
पटना। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित मिस बिहार 2023 के 13वें सेशन में नवादा की स्मृति भगत (20) ने कब्जा जमा लिया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर की मिस इंडिया कांटेस्ट में बिहार की दावेदारी पेश करेंगी। सुंदरता के ताज़ पर अबकी बार नवादा की बिटिया ने राज कायम कर लिया है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad SSP ने सीएम से की मुलाकात, नवबर्ष की शुभकनाएं दी
स्मृति ने बिहार के कई शहरों को पछाड़ा
पटना, गया, मुजफ्फरपुर जैसे उत्तर और दक्षिण बिहार के प्रमुख शहरों की ब्यूटी को पछाड़ करके नवादा कीबिटिया ने ताज़ अपने सिर पर सजा लिया। अब वह मिस इंडिया कांटेस्ट में हिस्सा लेंगी।
स्मृति मां है प्रिंसिपल
स्मृति भगत पढ़े-लिखे फामिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता संतोष भगत सिविल कोर्ट, नवादा में कार्यरत हैं, तो माता सारिका भगत एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल हैं। स्मृति के भाई सुयश भगत दिल्ली में ही रहकर बी-टेक की पढ़ाई कर रहे हैं। भगत परिवार मूल तौर पर भागलपुर के रहने वाले हैं। जिले की बिटिया स्मृति की इस उपलब्धि से नवादा वासी भी खुश हैं।
स्मृति के दादा इंडियन रेलवे में कार्यरत थे। साल 2000 में इनके पिता की नौकरी नवादा सिविल कोर्ट में हो गई, तब से इनका फैमिली नवादा में निवास कर रहा है। पटना में ओसियन इंटरटेनमेंट के डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनर अप मान्या सिंह, बाॅलीवुड एक्टर पंकज केशरी समेत मॉडलिंग की दुनिया के जाने पहचाने नाम उपस्थित थे। ख़िताब के साथ स्मृति को सिटीकार्ट, टारक जैसे प्रतिष्ठित कम्पनियों का ब्रांड अम्बेसडर भी घोषित किया गया है।
विद्वता का भी बेजोड़ नमूना हैं स्मृति
मिस बिहार का ख़िताब जीतने वाली स्मृति भगत सुंदरता के साथ विद्वता का बेजोड़ नमूना है। वर्ष 2000 में देश के प्रतिष्ठित एग्जाम क्लैट क्वालीफाई करके वह गुरु गोविन्द सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली में वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। इसके पूर्व उन्होंने अपने ददिहाल भागलपुर के डीएवी स्कूल से 12 वीं की एग्जाम पास की है। नवादा के विकास किंडरगार्डेन से प्रारम्भिक पढ़ाई की। डीपीएस से 10 वीं की एग्जाम पास की है।