Advertisement

पटना। एक्स एमपी आनंद मोहन व लवली आनंद की सुपुत्री सुरभि आनंद की रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में सोमवार की शाम बिहार के कई दिग्गजों ने शिरकत की। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मिनिस्टर विजय कुमार चौधरी, संजय झा, सुमित सिंह, लेशी सिंह समेत कई एमपी, एमएलए व एक्स मिनिस्टर शामिल हुए।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Indian Railway : रेलवे ने खाली पड़े 10 GM को पोस्ट पर किया पोस्टिंग, आठ अफसरों के एप्लाइंटमेंट को एसीसी ने दी मंजूरी

राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा स्थित एक होटल में रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में आनंद मोहन की बेटी सुरभि और होने वाले दामाद को सभी ने आशीर्वाद दिया। दिग्गजों सुरभी आनंद और उनके मंगेतर को आशीर्वाद दिया। इस दौरान आनंद मोहन और लवली आनंद के साथ ग्रुप फोटो भी क्लिक करवाई गई।

विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी एक्स एमपी पप्पू यादव,एक्स मिनिस्टर नीरज बबलू, एक्स एमपी डॉ अरूण कुमार, विधान परिषद के पूर्व कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार कांग्रेस के प्रसिडेंट डॉ मदन मोहन झा, एमएलसी सुनील कुमार सिंह भी सगाई में पहुंचकर सुरभी आनंद व उनके मंगेतर को आशीर्वाद दिया।

पटना में बेटी की रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की फोटो इंटरनेट मीडिया पर तेजी के साथ शेयर की जा रही हैं। आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद वर्तमान में आरजेडी एमएलए हैं।

जानकारी मुताबिक सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है। बेटी सुरभी के शुभ लग्न और बीमार मां के चलते ही एक्स एमपी आनंद मोहन को 15 दिनों की परोल पर रिहा किया गया है।