Advertisement
  • प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए जागरूकता अभियान फिर से चलाया जायेगा

पटना। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहेगी। इसे और प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए जागरूकता अभियान फिर से चलाया जायेगा। सीएम सेामवार को साप्‍ताहिक जनता दरबार के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

ADVERTISEMENT

धनबाद: मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जंयती, डीसी-एसएसपी ने बैंक मोड़ में दी श्रद्धांजलि

अफसरों से एक-एक पहलू की लेंगे जानकारी

उन्‍होंने कहा कि हर घटना पर एक्‍शन लिया जा रहा है। शराबबंदी से क्राइम में कमी आई। हादसे कम हुए। शराबंदी को लेकर सीएम मंगलवार को वे समीक्षात्‍मक बैठक करने वाले हैं। इसमें एक-एक बिंदु की समीक्षा की जायेगी। सीएम ने कहा कि 16 नवंबर को शराबबंदी कानून से जुड़े हर पहलू की समीक्षा की जाएगी। एक-एक बिंदु की जानकारी ली जायेगी। मीटिंग में सभी जिलों के डीएम-एसपी समेत सीनीयर अफसर व मिनिस्टरक मौजूद रहेंगे। चाहे जितना समय लगे, हर एक बात की समीक्षा करेंगे।

सीएम ने कहा कि शराब बुरी चीज है, पीएंगे तो मरेंगे ही। यह बात लोगों को बताना चाहिए। सीएम ने कहा कि, इसे और प्रभावी तरीके से लागू कराया जायेगा। शराबबंदी कानून के पक्ष में बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि 2016 में इसे लागू किया तब से अपराध एवं हादसे में कमी आई। कुछ लोग हमारे विरोध में हो गए हैं। उन्‍हें बुरा लगता है ले‍किन यह गलत बात है। सर्वसम्‍मति से कानून को लागू किया गया था। बिहार के लोगों के बारे में गलतफहमी पैदा की जाएगी। ले‍किन बिहार के लोग बहुत अच्‍छे हैं, चंद लोग गड़बड़ हो गये हैं। 

उल्लेखनीय है कि बिहार शराबबंदी कानून को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। 16 नवंबर को होनेवाली बैठक में इसको लेकर बड़ा फैसला होने की उम्‍मीद की जा रही थी। इधर Confederation of Indian Alcoholic Beverage Companies ने राज्‍य सरकार से आग्रह किया है कि बिहार में शराबबंदी कानून खत्‍म की जाए। लेकिन सीएम ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी कानून वापस नहीं होगा, इसे और व्‍यापक तरीके  से प्रभावी बनाया जायेगा।