पटना। बिहार के एक्स सीएम व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। लालू के बर्थडे पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है। जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
और भी पढ़ें
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना

आरजेडी सुप्रीमो ने पटना में एक्स सीएम राबड़ी देवी के आवास पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर आवासीय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। लालू को उनके पुत्र तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, पुत्री डा. मीसा भारती, रोहिणी आचार्य समेत अन्य बेटियों ने जन्मदिन की बधाई दी है।

लालू प्रसाद राबड़ी आवास से एक ही गाड़ी से दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी के साथ आरजेडी ऑफिस पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजद सुप्रीमो ने 75 किलो का लड्डू खास अंदाज में काटा। उन्होंने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और भाई वीरेंद्र को लड्डू खिलाया। भाई वीरेंद्र ने उनकी ओर भी लड्डू बढ़ाया लेकिन उन्होंने सेहत का हवाला देकर खाने से मना किया। राबड़ी देवी के आवास पर लालू प्रसाद को शुभकामनाएं देने के लिए समर्थकों की भीड़ लगी रही।