छपरा। बिहार के छपरा में मंगलवार की सुबह चार बजे क्रिमिनलों ने आरजेडी लीडर सुनील कुमार राय का किडनैप कर लिया। आर्म्स से लैश नकाब पहनकर पहुंचे क्रिमिनलों ने इस घटना को अंजाम दिया है। छपरा बाजार समिति के गेट पर आरजेडी लीडर का मोबाइल क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: एजुकेशन मिनिस्टर जगरनाथ महतो की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर चेन्नई भेजा गया 
मौके पर पहुंची पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सुनील कुमार एयरफोर्स से रिटायर हैं। सुनील राय जमीन की खरीद-बिक्री का भी काम करते हैं। बताया जाता है कि मुफस्सिल पुलिस स्टेशन एरिया के साढ़ा स्थित उनके आवास से कुछ दूरी पर ऑफिस से क्रिमिनलों ने उनका किडनैप किया। पांच से छह की संख्या में नकाबपोश क्रिमिनल स्कॉर्पियो से पहुंचे और उन्हें घसीटते-पीटते हुए ले गए और स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले गये।सुनील कुमार राय पूर्व में आरजेडी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सुनील राय इस इलाके के सक्रिय आरजेडी लीडर हैं। वह पहले चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके किडनैप से जुटीस घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पांच से छह की संख्या में क्रिमिनलों का दल पहुंच सुनील कुमार को जबरन खींचकर एक स्कॉर्पियो में बैठा रहे हैं। आर्म्स से लैस क्रिमिनलों ने सुनील राय को गाड़ी में बैठाया और फरार हो गये।

मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की एक स्पेशल टीम बनाई गयी है, जो सक्रिय हो गयी है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर राजद नेता का मोबाइल फोन मिला है जो क्षतिग्रस्त हालत में है। पुलिस इस मोबाइल से कॉल डिटेल निकालने में भी लगी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि राजद नेता को बुलाया गया होगा और उसके बाद अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया होगा।
एसपी डॉ गौरव मंगला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सुनील राय, पिता रामबालक राय का आज सुबह अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण किया गया है। अपहृत व्यक्ति राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता बतायेजाते हैं। पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही इसमें एक SIT का गठन किया गया है, जो घटनास्थल के पास लगे CCTV आदि साक्ष्यों का गहन अध्ययन कर अपहृत की बरामदगी हेतु प्रयासरत हैं।