Advertisement
  • सियालदह से कटिहार आ रही हाटे बाजार एक्सप्रेस की घटना
  • कंपलेन के बाद भी रेल पुलिस ने नहीं किया सहयोग

पटना। सियालदह से कटिहार आ रही हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन में क्रिमिनलों ने आर्म्स के बल पर गोल्ड बिजनसमैन से लगभग दो करोड़ की ज्वेलरी लूट लिये हैं। क्रिमिनल दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए भाग निकले। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड: IAS पूजा सिंघल व  सत्ता के दलाल विशाल चौधरी की राजदार महिला ने उगले 10 करोड़ के राज !

बिजनसमैन अपने 14 वर्षीय पुत्र के साथ हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे थे। तीन क्रिमिनलों का दल काढ़ागोला स्टेशन ट्रेन में चढ़े। नवगछिया के रेल पुलिस व एंव आरपीएफ एरिया के काढ़ागोला से बखरी के बीच में बिजनसमैन से लगभग दो करोड़ की ज्वेलरी लूट की घटना को अंजाम देकर उतर गये।

मधेपुरा में बिजनसमैन का न्यू सोनी ज्वेलर्स के नामक फेमस शॉप है। ववह कोलकाता से लगभग ढाई किलो सोने की ज्वेलरी खरीद कर आ रहे थे।  ट्रेन में आंख में मिर्ची का पाउडर झोंक कर क्रिमिनलों ने आभूषण लूट लिया। ट्सेरेन उतरने के बाद फायचरिंग करते हुए क्रिमिनल पैदल ही भाग निकले। क्रिमिनलों ने ट्रेन से उरकर फायरिंग की लेकिन आवाज सुनने के बाद भी ट्रेन में चल रहे रेल पुलिस की टीम चुप्पी साधी रही।