- आईटी रेड में मिले 140 बैंक अकाउंट
- टैक्स चोरी के मामले में होगी पेनाल्टी कारवाई
पटना। इनकम टैक्स की रेड में खुलासा हुआ है कि JDU MLC राधाचरण साह ने लगभग 200 करोड़ की इनकम छुपायी है। अभ इस मामले में इनकम टैक्स पेनाल्टी कार्रवाई करेगा।
यह भी पढ़ें:Turkey Earthquake: तुर्किये में NDRF ने मलबे से छह साल की बच्ची को सुरक्षित निकाला, अमित शाह ने शेयर किया Video
इनकम टैक्स री रेड में जिन लोगों के नाम से दस्तावेज या राशि के लेन-देन का पता चला है, उनके ठिकानों पर भी रेड की गयी है। इनकम टैक्स ने अब तक पटना, बिहटा के परेव, आरा, मनाली, दिल्ली, गाजियाबाद, हरिद्वार, मुंबई आदि जगहों पर रेड मारे हैं। जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह और बालू कारोबारी अशोक प्रसाद के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का मामला पकड़ में आया है। दोनों के देश भर में फैले 25 ठिकानों सात फरवरी इनकम टैक्स की रेड जारी है।
और भी पढ़ें
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
रेड में लगभग 140 बैंक अकाउंट्स का पता चला है, जो अलग-अलग नामों से हैं। इन बैंक अकाउंट्स से बड़ी राशि का लेन-देन हुआ है। इनकम टैक्स की रेड में अब तक लगभग 200 करोड़ रुपये की आय छुपाने का मामला उजागर हो चुका है। राधाचरण साह के ठिकानों से 91 लाख रुपये और अशोक प्रसाद के यहां से 51 लाख रुपये कैश बरामद किये गये हैं।
बालू कारोबार सिंडिकेट का रकम जमा होता हैं बैंक अकाउंट्स में
जानकार सोर्सेज के अनुसार इनकम टैक्स की रेड में बरामद कागजात से उजागर हुआ है कि बैंक अकाउंट्स में बालू कारोबार सिंडिकेट का रकम जमा होता था। फिर इस रकम को दूसरे अकाउंट्स में ट्रांसफर किया जाता था। बालू का ठेका अलग-अलग नामों पर है। इससे हुई कमाई का निवेश होटल, रिसॉर्ट और अन्य प्रोपर्टी खरीद में किया गया है। राधाचरण साह के दिल्ली व मनाली में होटल का पता चला है।