Advertisement

पटना। अपनी बयानबाजी से हमेश चर्चा में रहने वाले भागलपुर जिले के गोपालपुर के जेडीयू एमएलए बीजेपी व जेडीयू के बीच चल रहे बयानबाजी पर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के पास सीएम पोस्ट के लिए कोई चेहरा नहीं है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: रायपुर के एक्सिस बैंक से कृषि मंडी बोर्ड के अकाउंट से 16 करोड़ का फरजी ट्रांजेक्शन, सात आरोपी अरेस्ट, 85 लाख कैश बरामद
मीडिया से बातचीत में गोपाल ने बीजेपी वाले गलत-सही करते रहते है। इसलिए देश का छात्र भड़क गया। उन्होंने कहा कि ये महाराष्ट्र नहीं बिहार  है, हमलोग जेडीयू के खूंटागाड़ एमएलए हैं। यहां हमें कोई उखाड़ नहीं सकता है। बीजेपी में कोई ऐसा आदमी ही नहीं है, जो सीएम बने। वो सिर्फ नीतीश कुमार ही हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि बीजेपी अलग चुनाव लड़कर देख ले, औकात का पता चल जायेगी। बीजेपी पास सिर्फ दो ही जात है, जो वोटिंग ही नहीं करती। महाराष्ट्र में ऐसी घटना घटी है, तो पूरा हिन्दुस्तान सतर्क है।
हम तो संजय जायसवाल को जानते ही नहीं 
जेडीयू एमएलए गोपाल मंडल ने कहा कि संजय जायसवाल जब प्रदेश अध्यक्ष बने थे,तब से उनको जान रहे हैं। हम तो उसके पहले उनको जानते भी नहीं थे। बीजेपी को भागलपुर में हम मजबूत किये हैं। संजय जायसवाल में समझदारी की कमी है। 
गोपाल मंडल ने अग्निपथ योजना को लेकर कहा कि सेंट्रल डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने गलती की है। उन्हें पहले योजना का विज्ञापन निकालना चाहिए था। पूरी जानकारी देनी चाहिए थी। इसके बाद इसे लागू करना चाहिए था।
अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं गोपाल मंडल
जेडीयू एमएलए गोपाल मंडल अपने बयानों व कारनामों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ह मंडल के कई डांस वीडियो हमेशा से वायरल होते आये हैं। इससे पहले उन्हों ने डिप्टी सीएम तारकि शोर प्रसाद पर संगीन आरोप लगाये थे। बाद में उन्होंने डिप्टी सी म को आई लव यू तक कह दिया। पिछले साल गोपाल मंडल तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में अंडरवियर पहने घूमते दिखाई दिए। इसमें पैसेंजर्स ने हंगामा किया था। उस समय गोपाल देशभर में सुर्खियां बटोरने लगे थे।नीतीश कुमार गवर्नमेंट की कार्यकाल पूरा न करने की भविष्यवाणी करने वाले गोपाल मंडल ने  दर्जनों ऐसे मामले और बयान हैं, जो सुर्खियां बटोरते रहते हैं।