- महिलाओं ने भी एसआइ पर हाथ साफ किया
समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के मथुरापुर में आक्रोशित भीड़ ने एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को दिनदहाड़े दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मथुरापुर ओपी एरिया के बाजार समिति मेन गेट के समीप रविवार को ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे सब इंस्पेक्टर उमाकांत राय पर पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी एसआइ पर हमला किया।
मथुरापुर ओपी एरिया के बाजार समिति मेन गेट के समीप रविवार को ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे एसआइ पर जानलेवा हमला मामले में FIR दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें:New Delhi: ऑटो और टैक्सी ड्राइवर्स को वर्दी पहनना अनिवार्य, नहीं तो कटेगा 10 हजार का चालान
और भी पढ़ें
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन
- करवा चौथ पर क्या खरीदना है शुभ? बिछिया, चांदी के सिक्के से छलनी तक की लिस्ट

जाम हटाने के विवाद में एसआइ की पिटाई
मथुरापुर ओपी में पोस्टेड एसआइ उमाकांत राय ने सोमवार को पुलिस स्टेशन में लिखित आवेदन दिया है। एफआइआर में एक ई-रिक्शा ड्राइवर समेत 20 से 25 अननोन को आरोपित किया गया है।बताया जाता है कि समस्तीपुर-दरभंगा मेन रोड में कृषि उत्पादन बाजार समिति गेट के समीप रविवार को जाम हटाने गई पुलिस और एक ई-रिक्शा ड्राइवर के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। रोड मार्ग जाम था। इस दौरान एसआइ उमाकांत यादव पुलिस बल के साथ जाम हटवा रहे थे।
धक्का-मुक्की में ई-रिक्शा ड्राइवर के सिर में लगी चोट
इस दौरान एक ई-रिक्शा ड्राइवर अपनी गाड़ी को रोककर शहर की ओर जाने के लिए पैसेंजर को बुलाकर बिठा रहा था। यह देखकर एसआइ ई-रिक्शा चालक के पास गये। गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए डांटने लगे। हालांकि, ड्राइवर गाड़ी हटाने की बजाय एसआइ से उलझ गया। बात हाथापाई पर आ गई। धक्का-मुक्की में ड्राइवर नीचे गिर गया। उसके सर से खून बहने लगा। इसके बाद ड्राइवर ने अपने 20-25 सहयोगियों को बुला लिया।
पुरुषों के साथ महिलाओं मे भी एसआइ को पीटा
पुरुषों के साथ महिलाओं मे भी एसआइ के साथ हाथापाई करने लगे। ई-रिक्शा ड्राइवर के साथ-साथ वहां मौजदू अन्य लोग भी सब इंस्पेक्टर पर टूट पड़े। क्या पुरुष और क्या महिला। जिसे मौका मिला, सबने सब इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया। इसमें कुछ लोगों के हाथों में चाकू था। किसी ने चाकू से हमला करते हुए दारोगा को जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और एसआइ को भीड़ से बचाया।
एसआइ को बचाने आए पुलिसकर्मी भी हुए घायल
भीड़ ने पुलिस गाड़ी के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगी हैं। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए। ई-रिक्शा ड्राइवर कल्याणपुर पुलिसस्टेशन के मुक्तापुर गांव का मनियारपुर निवासी संजय कुमार उर्फ साजन कुमार है। मामले में एसपी विनय तिवारी ने वरीय पदाधिकारी को मामले की जांच का आदेश दिया है।