• आईएएस प्रवीण ने आईएएस अनामिका को बनाया अपना जीवनसाथी
पटना। यूपीएससी की एग्जाम में आल इंडिया 7वां रैंक प्राप्त करने वाले बिहार के जुमई जिले के चकाई बाजार निवासी प्रवीण कुमार रविवार को परिणय सूत्र में बंध गये। प्रवीण कुमार की शादी आइएएस अनामिका के साथ हुई है। प्रवीण कुमार ने 2020 में आयोजित यूपीएससी की एग्जाम में सातवीं रैंक हासिल की थी।
यह भी पढ़े:Patna High Court:पटना हाईकोर्ट के पांच एडवोकेट को जज बनाने की अनुशंसा
प्रवीण की जीव संगिनी अनामिका उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में एसडीएम के पद पर पोस्टेंडहैं। हालांकि अनामिका  बिहार के गोपालगंज की मूल निवासी हैं। प्रवीण वर्तमान समय में नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल में एसडीएम के पद पर पोस्टेंड हैं। चर्चा है कि अखिल भारतीय सेवा के नियमानुसार अब अनामिका कैंडर चेंज करा बिहार आ सकती हैं।
आईएएस प्रवीण वअनामिका शादी समारोह का आयोजन गोरखपुर में हुआ। यहां दोनों ही फैमिली एवं समाज के लोग सहित बड़ी संख्या में वर एवं वधु के मित्र मंडली शामिल हुए। शादी संपन्न होने के बाद बुधवार को चकाई में नवंदपत्ति का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
एमपी व मिनिस्टर भी हुए शामिल
समारोह में बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, एमपी अरुण भारती, झाझा एमएलए दामोदर रावत, देवघर एमएलए सुरेश पासवान, एक्स एमएलए सावित्री देवी समेत कई दिग्गज व दर्जनों अफसरों ने शिरकत किया।मौके पर राजेश वर्णवाल, मोतीलाल वर्णवाल, सुमन वर्णवाल, मुन्ना वर्णवाल, विजय वर्णवाल रमेश वर्णवाल, राजीव वर्णवाल, राजीव वर्णवाल, दीनदयाल वर्णवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।