Advertisement

पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) अब एनडीए में शामिल हो गयी है। हम के संरक्षक जीतन राम मांझी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने बुधवार की दोपहर नई दिल्ली में होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात की।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Honey Singh :सिंगर  हनी सिंह को जान से मारने की धमकी, कनाडा से गोल्डी बरार ने भेजा वॉइस नोट

जीतन राम मांझी व डॉ. संतोष कुमार सुमन की अमित शाह से लगभग 45 मिनट मुलाकात चली। इस दौरान सेंट्रल मिनिस्टर नित्यानंद राय भी साथ रहे।
होम मिनिस्टर से मुलाकात के बाद संतोष सुमन ने कहा कि हमारी पार्टी हम आज से एनडीए के साथ हैं। हम 2024 लोकसभा और 2025 विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ रहकर मजबूती से लड़ेगा।

19 जून को हम पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक के बाद जीतन राम मांझी ने गवर्नर राजेंद्र अर्लेकर को पत्र सौंपकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद उसी दिन शाम को मांझी अपने बेटे के साथ दिल्ली रवाना हो गये थे। महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद जीतन राम मांझी के एनडीए  में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई थी।

हम पार्टी के कई लीडर जेडीयू शामिल
वहगीं जीतन राम मांझी के दिल्ली जाने के अगले दिन मंगलवार (20 जून) को जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव लाल मांझी सहित आधा दर्जन कार्यकर्ता जेडीयू में शामिल हो गये थे।