Advertisement

पटना। बिहार पुलिस सर्विस के पाच अफसरों को इंडियन पुलिस सर्विस (आइपीएस) में प्रोमोशन दी गयी है। सेंट्रल होम मिनिस्टरी ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसकी कांपी स्टेट के चीफ सेकरटेरी, डीजीपी व यूपीएसपी के सचिव आदि को भी भेजी गयी है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar: सासाराम में बर्थडे पार्टी में बवाल, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत,कई घायल
जिन अफसरों को IPS में मिला प्रमोशन
बिहार के पांच पुलिस अफसरों को आइपीएस में प्रोमोशन दिया गया है। इनमें अंजनी कुमार, रविश कुमार, राजेश कुमार, रामानंद कुमार कौशल और संजय कुमार शामिल हैं। इन सभी को बिहार कैडर प्रदान किया गया है।नोटिफिकेशन के अनुसार, आइपीएस में प्रोमोशन पाने वाले पांचों अफसर एक वर्ष के लिए परिवीक्षा पर रहेंगे। सभी अफसरों को इंडक्शन प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा।