Advertisement

पीड़ित परिजनों की एसपी से नोंकझोंक

ADVERTISEMENT

आरा। बिहार के भोजपुर जिले के आरा टाउन पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत  शीतल टोला स्थित डॉ.लक्ष्मी चरण गली के समीप सोमवार की आर्म्स से लैश क्रिमिनलों ने आटा मिल पर चढ़कर पिता–पुत्र को गोली मार दी। इसमें बेटे अमरजीत भाई पटेल के पुत्र आकाश भाई पटेल (23)की मौत हो गई। जबकि पिता अमरजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें:हैदराबाद: पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी का आरोप, हॉस्टल में स्टूडेंट्स को नंगा कर पीटा

परिजन एवं एसपी के बीच नोकझोंक

घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह,एएसपी हिमांशु ,टाउन थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह,मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल आरा सदर अस्पताल पहुंचे।एसपी के पहुंचते ही मृतक के परिजन एसपी पर भड़क उठे। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जमकर बवाल काटा। इस दौरान परिजनों ने सदर हॉस्पिटल के गेट को भी तोड़ दिया। परिजन एवं एसपी के बीच थोड़ी नोकझोंक हुई। एसपी ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। द एसपी संजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजन से मिल घटना की जानकारी ली।

 शीतल टोला मृतक आकाश की बहन रिया कुमारी ने बताया कि दो दिन पूर्व उसके चाचा के लड़के से मोहल्ले के ही कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। झगड़ा मृतक के चचेरे भाई अपने दोस्त से मिलने दूसरे मुहल्ला जाता था,जिसका विरोध बदमाशों ने की थी। इसको लेकर विवाद चला रहा है। बदमाशों ने दुकानें नही खोलने और आकाश को घर से नहीं निकलने की धमकी भी दी थी। आरा शहर के शिवगंज स्थित मॉल में काम करता था। पिता आज अपने घर में ही स्थित आटा चक्की के मिल में शाम को आटा पीस रहे थे। इसी दौरान 10-15 की संख्या में आर्म्स से लैश  बदमाश वहां आ धमके। बदमाशों ने जमकर मारपीट व तोड़फोड़ की। क्रिमिनलों ने उसके पिता अमरजीत पटेल को गोली मार दी। सूचना पाकर जब उसका भाई आकाश कुमार पटेल आया तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद आर्म्स लहराते हुए सभी क्रिमिनल भाग निकले।

इलाके में दहशत का माहौल

गोली लगने से बाद पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। आकाश भाई पटेल को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी उसके पिता अमरजीत भाई पटेल को इलाज के लिए आरा टाउन के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं जख्मी पिता का इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। सारे शाम इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।इस दिन दहाड़े वारदात के बाद इलाके के सभी दुकानें स्वतः बंद हो गई ।

10 नंबर को दोनों पक्षों के बीच हुआ था झगड़ा 

 भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों दो दिन पूर्व 10 नंबर को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर एक पक्ष द्वारा टाउन पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया था। पुलिस मामले की तहकीकात भी की थी। दूसरे पक्ष द्वारा अनुसूचित जनजाति पुलिस स्टेशन में FIR के लिए आवेदन दिया गया था। आज दूसरे पक्ष द्वारा ही शीतल टोला स्थित आटा मिल दुकान में चढ़कर पिता पुत्र को गोली मार दी गई। जिसमें पुत्र की मौत हो गई है। जबकि उनके पिता अभी इलाजरत हैं। एसपी ने बताया कि अभी परिजनों ने पूरी तरह बताया नहीं है। लेकिन उनका कहना है कि जो एफआइआार दर्ज करने के लिए हम लोगों ने दो दिन पहले दिया था। उन्हीं में उनमें से कुछ लोगों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है।