पटना। बिहार के कटिहार के कोढ़ा की एक्स एमएलए सुनीता देवी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गईं। कांग्रेस हेडक्वार्टर सदाकत आश्रम में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने सुनीता देवी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई।
यह भी पढ़ें:Bihar : स्टेट गवर्नमेंट ने किया आठ iAS अफसरों का ट्रांसफर
कटिहार कोढ़ा से दो बार एमएलए रहीं सुनीता देवी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश ने कहा सुनीता देवी के पार्टी में आने से कांग्रेस के एससी-एसटी वर्ग के लिए किए जाने वाले संघर्ष को धार मिलेगी। लोगों को बताने में आसानी होगी कि कांग्रेस ही उनकी सच्ची हमदर्द है।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
सुनीता देवी ने कहा कि बीजेपी में महिलाओं के साथ काफी भेदभाव होता है। नारा भले ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया जाए, लेकिन अंदर जाने पर पता चलता है कि किस हद तक नारी उत्पीड़न के मामले बीजेपी में सामने आते रहते हैं। सुनीता देवी ने कहा कि वह बीजेपी में घुटन महसूस कर रही थीं, इसलिए बीजेपी छोड़ कांग्रेस में वापसी कर रही हैं।
कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर एवं विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान के अलावा ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, राजेश राठौड़, सुनील यादव, ब्रजेश पांडेय समेत अनेक नेता मौजूद रहे।